Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K के रामबन में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की गई जान, 3 घायल

12:23 PM Mar 04, 2024 IST | NAMITA DIXIT

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब उनका वाहन सड़क से फिसल कर नीचे खाई में गिर गया।

वाहन चालक के नियंत्रण से और गहरी खाई में गिर गया

पुलिस ने मरने वालों की पहचान अब्दुल वाहिद बाली, अनायतुल्ला, मोहम्मद अयूब बाली और ड्राइवर सज्जाद अहमद के रूप में की है। पुलिस ने कहा, रामबन जिले में मालीगाम से उखरॉल जा रहा एक वाहन सड़क से फिसल गया। वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में गिर गया।पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान शुरू किया गया और दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कहा, तीन घायलों को उखरॉल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक वाहन के खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Advertisement

बचाव अभियान जारी

पुलिस नियंत्रण कक्ष रामबन के अधिकारियों ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है।उन्होंने कहा, "दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। रामबन के पोगल परिस्तान इलाके में एक सूमो वाहन के खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं।"उन्होंने कहा, "बचाव अभियान चल रहा है।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article