Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K: खाई में वाहन गिरने से हुई तीन मजदूरों की मौत, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दी जानकारी

10:51 AM Oct 07, 2023 IST | NAMITA DIXIT

J&K: कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया।बता दें यहां वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, मजदूर खेलानी में वाहन में सवार हुए थे और वे मरमत इलाके में अपने घरों की तरफ जा रहे थे।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने एक बचाव अभियान चलाया
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात को करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुमबल गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मजदूरों को खाई से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने एक बचाव अभियान चलाया।पुलिस के मुताबिक, तीन मजदूरों मणि कुमार (31), करणजीत सिंह (40) और लाल चंद (45) की मौके पर ही मौत हो हई।उसने बताया कि पांच अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement
Advertisement
Next Article