W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

J&K : श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल

कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात शुक्रवार को बहाल कर दिया गया। राजमार्ग पर गुरुवार रात भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण आज इसे बंद कर दिया गया था।

02:51 PM Dec 20, 2019 IST | Shera Rajput

कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात शुक्रवार को बहाल कर दिया गया। राजमार्ग पर गुरुवार रात भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण आज इसे बंद कर दिया गया था।

j amp k   श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल
Advertisement
कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात शुक्रवार को बहाल कर दिया गया। राजमार्ग पर गुरुवार रात भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण आज इसे बंद कर दिया गया था।
Advertisement
Advertisement
एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग को साफ करने के बाद जम्मू से श्रीनगर के लिए यातायात की अनुमति दे दी गई है जबकि विभिन्न स्थानों पर बर्फबारी और बारिश अभी भी हो रही है।
Advertisement
इस बीच, कई फुट तक बर्फ जमा हो जाने के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक 86 किलोमीटर लंबे मुगल रोड और अनंतनाग-किश्तवाड़ सड़क शुक्रवार को 10वें दिन भी बंद रहा।
कल रात शीर बीबी क्षेत्र में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं जिसके कारण अधिकारियों को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को रोकना पड़।
उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्ग की सफाई का काम शुरू कर दिया था। अब यातायात को बहाल कर दिया गया है और जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहन जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आज लगातार दूसरे दिन जम्मू से श्रीनगर के लिए यातायात जारी है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है कयोंकि जम्मू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 800 से अधिक भारी मोटर वाहन फंसे हुए हैं और आज शाम बर्फबारी होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर अगले आदेश तक केवल एकतरफा का यातायात जारी रहेगा क्योंकि कई स्थानों पर सड़क बहुत संकरी हो चुकी हैं। इसके कारण किसी भी ओर से एक समय में केवल एक वाहन ही गुजर सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन विपरीत दिशा से आता है, तो पूरा राजमार्ग पर वाहनों की सामान्य आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित होता है। उन्होंने लोगों से यातायात विभाग द्वारा प्रतिदिन जारी की जा रही सलाह का सख्ती से पालन करने की भी अपील की। राजमार्ग पर यात्रा करने वाले चालकों और लोगों ने आरोप लगाया कि काजीगुंड से रामसू के बीच लगभग रोजाना कई घंटे तक यातायात बाधित रहता है।
उन्होंने हाईवे पर यात्रा शुरू करने से पहले लोगों से श्रीनगर, जम्मू और रामबन में स्थित ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (टीसीयू) से संपर्क करने की भी अपील की।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाले मुगल मार्ग की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। हिमपात और फिसलन के कारण मुगल रोड पिछले 10 दिनों से बंद है। उन्होंने कहा कि मार्ग के दोनों ओर से बर्फ की सफाई का काम चल रहा है। मुगल रोड पर कई स्थानों पर कई फुट बर्फ जमी हुई है। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की शाम को ताजा बर्फबारी का अनुमान व्यक्ति किया गया है।
434 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग, जो कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क भी है, पर बर्फ जमा होने और फिसलन वाली स्थिति के कारण पिछले 10 दिनों से बंद यह मार्ग शुक्रवार को भी बंद रहा।
त्रोजिला और राजमार्ग के अन्य स्थानों पर चार से छह फुट तक बर्फ जमा है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने पहले ही सर्दियों के महीनों के लिए राजमार्ग को बंद करने की घोषणा की है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×