Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

JNU में 1040 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम वाली श्रद्धांजलि दीवार का होगा उद्घाटन, 100 फीट ऊंचा लगेगा राष्ट्रीय ध्वज

11:36 AM Dec 26, 2023 IST | NAMITA DIXIT
JNU

जल्द ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में देश भर के एक हजार 40 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम वाली एक श्रद्धांजलि दीवार का उद्घाटन किया जाएगा।इस दीवार पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित होंगे। बता दें यह जानकारी जेएनयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को दी।

जेएनयू के सम्मेलन केंद्र के बाहर बनाई जा रही दीवार

आपको बता दें यह दीवार जेएनयू के सम्मेलन केंद्र के बाहर बनाई जा रही है, जिसे विभिन्न राज्यों के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में युवा पीढ़ी के बीच जागरुकता फैलाने के लिए हर महीने स्कूली बच्चों की खातिर खोला जाएगा। दीवार का निर्माण कर रहे चक्र फाउंडेशन के मुताबिक इसे एक ‘पुरानी फाइल’ के रूप में आकार दिया जाएगा और इसमें संगमरमर ग्रेनाइट पट्टिकाओं पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम उकेरे जाएंगे।इसके केंद्र में भारत माता की एक प्रतिमा और 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा।

दीवार बनाने का काम चार-पांच महीने पहले हुआ शुरू

जेएनयू के एक अधिकारी ने कहा, ‘श्रद्धांजलि दीवार बनाने का काम चार-पांच महीने पहले शुरू हुआ था। दीवार अब लगभग तैयार हो चुकी है। इसका उद्घाटन फरवरी, 2024 तक होने की संभावना है.’ दीवार की ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 60 फुट होगी, जिस पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम, उनके जीवन के बारे में और वे किस राज्य से थे जैसी जानकारियां होंगी।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा निर्माण

बता दें दीवार के प्रत्येक तरफ शीर्ष पर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक वाला एक स्तंभ होगा और एक क्यूआर कोड होगा जिसे प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी से जुड़ी कहानियों को सुनने या पढ़ने के लिए स्कैन किया जा सकता है। छात्र इन विवरणों को विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए बनाए गए ऐप के माध्यम से 12 अलग-अलग भाषाओं में पढ़ सकेंगे। इस दीवार का निर्माण देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article