Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जेएनयू के प्रोफेसर बने विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री के पद पर सार्थक शर्मा निर्वाचित

सार्थक शर्मा निर्वाचित हुए अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री

04:12 AM Feb 20, 2025 IST | IANS

सार्थक शर्मा निर्वाचित हुए अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री

तपन कुमार बिहारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष के पद पर नवनिर्वाचित हुए हैं। वहीं, प्रदेश मंत्री के पद पर सार्थक शर्मा निर्वाचित हुए हैं। अभाविप दिल्ली के पुन: निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तपन बिहारी मूलत: ओडिशा के जाजपुर के निवासी हैं और वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। बीते वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उम्मीद के अनुसार नहीं थे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कुल चार सीटों के लिए मतदान हुआ था। इनमें से अध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई ने जीत दर्ज की थी। वहीं, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवार जीते थे।

इसके बाद विद्यार्थी परिषद ने छात्रों के बीच जाने व अधिक मेहनत से काम करने की बात कही थी। विद्यार्थी परिषद दिल्ली में छात्रों के बीच लगातार जगह बनाने का प्रयास कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मुताबिक, तपन बिहारी वर्ष 2001 से अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्नातक से पीएचडी तक की शिक्षा हैदराबाद विश्वविद्यालय से की है। वर्ष 2018 से 2021 तक वह अभाविप दिल्ली इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्री के पदों के निर्वाचन की यह प्रक्रिया गुरुवार को पटेल चेस्ट स्थित अभाविप के प्रदेश कार्यालय पर संपन्न हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्री के निर्वाचन प्रक्रिया की चुनाव अधिकारी प्रोफेसर सुमन मीणा थीं। उन्होंने निर्वाचन परिणामों को घोषित करते हुए बताया कि दोनों पदाधिकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 60वें प्रदेश अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे। यह अधिवेशन पूर्वी विभाग में 21-22 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। अभाविप दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा मूलत: दिल्ली के निवासी हैं। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर-2 में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र हैं। पूर्व में वह विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष, पश्चिमी विभाग के विभाग संयोजक, दिल्ली प्रांत सह-मंत्री रह चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article