टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

JNU छात्र संघ ने कन्हैया पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर आप सरकार की आलोचना की

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने चार वर्ष पुराने राजद्रोह के एक मामले में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के लिए शनिवार को अरविंद केजरीवाल सरकार की आलोचना की।

09:02 PM Feb 29, 2020 IST | Shera Rajput

दिल्ली सरकार ने कन्हैया कुमार और नौ अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को 20 फरवरी को मंजूरी दे दी थी। आम आदमी पार्टी ने इस मामले में कार्यवाही अवरुद्ध करने के भाजपा के आरोपों को खारिज किया। 
जेएनयूएसयू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जेएनयूएसयू आप की निंदा करता है। अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा करना बेहद शर्मनाक है। कायरता की राजनीति ज्यादा समय तक चलती नहीं है। इस चुनावी लाभ के लिए धूर्त नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे सामूहिक उन्माद, कट्टरता के बाद भी हम डिगने वाले नहीं हैं, हम यहीं रहेंगे।’’ 
Advertisement
Advertisement
Next Article