अध्यक्ष पद पर Aditi Mishra आगे, छात्रसंघ चुनाव में ABVP और LEFT के बीच कांटे की टक्कर
JNUSU Election 2025 Live Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव का नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। 4 नवंबर को विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान हुआ था। अभी तक सामने आ रहे रुझानों में यहां लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन ने चार में से तीन सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक सीट पर आगे है। वाम दलों के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर अपनी बढ़त बना रखी है।
JNUSU Election 2025 Live Result

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उम्मीदवार महासचिव पद पर आगे चल रहा है। कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी यह चुनाव लड़ा है, लेकिन एनएसयूआई बुरी तरह पिछड़ रही है और चारों में से किसी भी सीट पर मुकाबले में नहीं है। विभिन्न वाम संगठन जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में इस वर्ष संयुक्त रूप से चुनाव लड़े हैं। वाम संगठन जैसे कि एसएफआई, आइसा और डीएसएफ लंबे समय बाद छात्रसंघ चुनाव में साथ आए हैं।
Aditi Mishra Leads Presidential Race
इन वामदलों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा मैदान में है। अदिति मिश्रा फिलहाल अभी तक हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अन्य सभी उम्मीदवारों के मुकाबले आगे चल रही है। उपाध्यक्ष पद भी लेफ्ट उम्मीदवार कीझाकूट गोपिका बाबू को बढ़त हासिल है। महासचिव पद पर लेफ्ट पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार सुनील यादव फिलहाल पीछे चल रहे हैं। अभी तक हुई गिनती में महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे मामूली अंतर से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
JNU Election Results

वहीं संयुक्त सचिव पर लेफ्ट उम्मीदवार दानिश अली को बढ़त हासिल है। फिलहाल चारों सीटों पर मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे आने में अभी कुछ और समय लगेगा। इस वर्ष विश्वविद्यालय में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जेएनयू के इन मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। यहां दो अलग-अलग पालियों में मतदान कराया गया था। पहली पाली का मतदान दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर दूसरी पाली का मतदान प्रारंभ हुआ था। जवाहरलाल लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव समेत विभिन्न संकायों के काउंसलर पद के लिए यह मतदान हुआ था।
JNUSU Election Result 2025
अंतिम चुनाव नतीजों की बात करें तो आज यानी 6 नवंबर को ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का नतीजा जारी किया जाएगा। इस साल जेएनयू छात्र संघ चुनाव कमेटी की ओर से एक ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय के छात्र इस वेबसाइट के जरिए लाइव रिजल्ट और अन्य आधिकारिक सूचनाएं हासिल कर सकेंगे। छात्र संगठनों ने इन चुनावों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व छात्रों से जुड़े अनेक मुद्दे उठाए हैं।

Join Channel