For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jodhpur: जेल में आसाराम की एक बार फिर बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद जोधपुर AIIMS में भर्ती

01:11 AM Jan 12, 2024 IST | Sagar Kapoor
jodhpur  जेल में आसाराम की एक बार फिर बिगड़ी तबीयत  सीने में दर्द के बाद जोधपुर aiims में भर्ती

यौन शोषण मामले में आसाराम बापू केंद्रीय कारागृह जोधपुर में आजीवन सजा काट रहे हैं। बुधवार शाम सीने में अचानक दर्द होने की वजह से आसाराम को पहले जेल डिस्पेंसरी ले जाया गया पर कुछ राहत न मिलने की वजह से आसाराम बापू को एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी में जांच की गई। अभी कुछ और जांचें चल रहीं हैं।

सीने में दर्द की वजह से AIIMS में भर्ती
तबीयत गंभीर होने की वजह से डाक्टरों की टीम ने आसाराम को एम्स अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया है। जोधपुर एम्स में आसाराम बापू पुलिस, सुरक्षा गार्ड और हथियारबंद जवानों की निगरानी में भर्ती हैं। आसाराम को पहले भी कई बार सीने में दर्द की परेशानी के तहत एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि आसाराम एंजियोग्राफी की जांच करवाने के लिए तैयार नहीं है। वह अपना उपचार आयुर्वेद पद्धति से करवाना चाहता है। जिस वजह से डाक्टर कोई सही इलाज करने में असमर्थ हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×