W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jodhpur Road Accident: टेंपो-ट्रक की भिड़ंत, 6 यात्रियों की मौत; 14 घायल

01:51 PM Nov 16, 2025 IST | Shivangi Shandilya
jodhpur road accident  टेंपो ट्रक की भिड़ंत  6 यात्रियों की मौत  14 घायल
Jodhpur Road Accident
Advertisement

Jodhpur Road Accident: जोधपुर जिले में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग के जोधपुर-बालेसर सेक्शन पर श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनाज की बोरियों से लदे एक ट्रक से टकरा गया। यह दुर्घटना खारी बेरी गांव के पास हुई।

Jodhpur news: घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

Jodhpur Road Accident
Jodhpur Road Accident (credit-sm)

बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि टेंपो गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा क्षेत्रों से लगभग 20 तीर्थयात्रियों को लेकर रामदेवरा जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है। 14 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jodhpur Trailer-Trolley Accident: घटना की वजह क्या थी?

Jodhpur Road Accident (credit-sm)
Jodhpur Road Accident (credit-sm)

हादसे में टेंपो के आगे बैठे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों में से लगभग छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस तुरंत सहायता में जुट गई।

ये भी पढ़ें: Sarabjit Kaur: भारतीय सिख महिला पाकिस्तान में लापता – प्यार की कहानी या एक बड़ा छल? सच हुआ उजागर

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×