W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi-Nuh पुलिस का संयुक्त अभियान सफल, मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश

12:10 PM Feb 27, 2024 IST | Yogita Tyagi
delhi nuh पुलिस का संयुक्त अभियान सफल  मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश
Advertisement

हरियाणा के नूह में Delhi-Nuh पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ और हरियाणा पुलिस के इस संयुक्त अभियान के दौरान कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति को मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद नूंह से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • हरियाणा के नूह में Delhi-Nuh पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया
  • इस संयुक्त अभियान के दौरान एक अपराधी को नूंह से गिरफ्तार किया गया गया
  • आरोपी की पहचान शाकिर उर्फ जानू के रूप में हुई है
  • शाकिर मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया

आरोपी की हुई पहचान

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शाकिर उर्फ जानू के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शाकिर मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी दिल्ली और हरियाणा पुलिस के संयुक्त दल ने उसे रोका।

हेड कांस्टेबल की हत्या का लगा आरोप

अधिकारी ने बताया कि शाकिर पर दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की हत्या और हरियाणा के एक विधायक के आवास पर गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि उसे दिल्ली में दो मामलों में भगोड़ा अपराधी भी घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये का इनाम रखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×