एक-एक फिल्म में छुपा पॉलिटिकल मैसेज: जानिए Thalapathy Vijay की फिल्मों ने कैसे बनाया उन्हें ‘जनता का नेता’
Joseph Vijay Political Films: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay इन दिनों सिर्फ फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपनी पॉलिटिकल सफलता को लेकर भी चर्चा में हैं। 2026 के तमिलनाडु चुनावों में उनकी पार्टी की शानदार जीत ने यह साबित कर दिया कि उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है। खास बात यह है कि विजय की कई फिल्मों में पहले से ही राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाया जाता रहा है, जिसने जनता के बीच उनकी “जनता के नेता” वाली छवि मजबूत की।
Joseph Vijay Political Films: जब स्क्रीन पर उठाई जनता की आवाज

विजय ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनमें उन्होंने सीधे तौर पर सिस्टम, भ्रष्टाचार और जनता के मुद्दों को उठाया। फिल्म “Kaththi” में उन्होंने किसानों के अधिकार और बड़ी कंपनियों के खिलाफ लड़ाई को दिखाया। इस फिल्म ने समाज में एक मजबूत मैसेज दिया। इसके बाद “Mersal” में उन्होंने हेल्थकेयर सिस्टम की खामियों और भ्रष्टाचार को एक्सपोज़ किया, जिससे यह फिल्म विवादों में भी रही लेकिन लोगों ने इसे खूब अप्रिशिएट किया , वहीं “Sarkar” में उन्होंने वोटिंग सिस्टम और चुनावी गड़बड़ियों को दिखाया, जहां उनका किरदार जनता के हक के लिए लड़ता नजर आया। इन फिल्मों के जरिए विजय ने खुद को सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि जनता की आवाज के रूप में पेश किया।
From Mass Hero to Mass Leader: फिल्मों में दिखी लीडरशिप क्वालिटी

विजय की फिल्मों में सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि लीडरशिप और जिम्मेदारी का भी मजबूत पहलू देखने को मिलता है। “Thuppakki” में उन्होंने एक सैनिक का रोल निभाया, जो देश की सुरक्षा के लिए हर खतरे से लड़ता है। इससे उनकी इमेज एक जिम्मेदार नागरिक की बनी।
वहीं “Bigil” में उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनके अधिकारों की बात की। इस फिल्म में उनका कोच वाला किरदार लोगों को इंस्पायर करता है। इन सभी किरदारों ने उनकी छवि को एक ऐसे लीडर के रूप में तैयार किया, जो समाज के हर सोशल क्लास के लिए खड़ा होता है। यही कारण है कि लोग उन्हें रियल लाइफ में भी एक लीडर के रूप में देखने लगे।
Actor Turned Into Politician: Cinema से Politics तक का सफर में जनता का भरोसा बना ताकत

विजय का फिल्मी सफर धीरे-धीरे राजनीति की ओर बढ़ता गया। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए पहले ही लोगों के दिलों में एक मजबूत छवि बना ली थी।
जब उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की, तो लोगों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया। 2026 के चुनावों में मिली सफलता इस बात का सबूत है कि उनकी फिल्मी इमेज ने राजनीति में भी बड़ा रोल निभाया। जनता को लगा कि जो इंसान फिल्मों में उनके हक की बात करता है, वह असल जिंदगी में भी उनके लिए खड़ा रहेगा। यही भरोसा उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया।
Tamil Movies with Political Themes: आगे क्या होगा?

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि विजय राजनीति में आगे क्या कदम उठाते हैं। क्या वह सिर्फ एक नई उम्मीद बनकर रहेंगे या लंबे समय तक तमिलनाडु की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाएंगे? आने वाला समय ही इसका जवाब देगा।

Join Channel