Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लंदन में तिरंगे का अपमान कर रहे पाकिस्तानियों को दिया इस भारतीय पत्रकार ने करारा जवाब

आजादी का दिन भारत देश में 15 अगस्त को जोर-शोर से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस भारत देश के साथ-साथ दुनिया के उन देशों में भी मनाया गया है

11:41 AM Aug 18, 2019 IST | Desk Team

आजादी का दिन भारत देश में 15 अगस्त को जोर-शोर से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस भारत देश के साथ-साथ दुनिया के उन देशों में भी मनाया गया है

आजादी का दिन भारत देश में 15 अगस्त को जोर-शोर से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस भारत देश के साथ-साथ दुनिया के उन देशों में भी मनाया गया है जहां भारतीय लोग रहते हैं। 15 अगस्त को लंदन में स्थित भारतीय हाई कमीशन पर भी भारतीय तिरंगा लहराया गया। जब भारत का तिरंगा लहराया जा रहा था तो उस दौरान पाकिस्तान और खालिस्तान के कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और भारत के ध्वज का अपमान करने की भी कोशिश कर रहे थे। 
Advertisement
वहां पर भारतीय पत्रकार पूनम जोशी मौजूद थी और यह सब देखकर उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपना तिंरगा लिया और उनसे लड़ाई की। सोशल मीडिया पर पूनम की बहादुरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और उनको इसके लिए लोग सैलयूट कर रहे हैं।
लंदन के स्थित भारतीय हाई कमीशन का यह मामला है। वहां पर 15 अगस्त को आजादी का जश्न पूरी तैयारी के साथ मनाया जा रहा था। उसी दौरान खालिस्तानी और पाकिस्तान के लोग वहां पर भारत के तिरंगे का अपमान करने लग गए। पूनम जोशी समाचार एजेंसी एएनआई की पत्रकार हैं जो उस दौरान वहां पर मौजूद थी और वह ऐसा होते हुए नहीं देख पाईं और उनसे जाकर भिड़ गई। दरअसल वह लोग भारत के ध्वज को फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। 
इस घटना का वीडियो एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है और कैप्‍शन में लिखा, पत्रकार पूनम जोशी लंदन स्थित हाई कमीशन के बाहर स्वतंत्रता दिवस समारोह की कवरेज करने के लिए गईं थीं। उस समय वहां पाकिस्तान और खालिस्तान के समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। तिरंगे का अपमान होता देख पूनम जोशी से रुका नहीं गया और उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। 

लोगों ने किया पूनम जोशी को सलाम 
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
सोशल मीडिया पर पूनम जोशी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और वह सुर्खियों में आ गईं हैं। पूनम जोशी की इस बहादूरी को लोगों ने सलाम किया है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि आतंकी पर भारी पड़ी नारी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे भारतीय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए।
जब पूनम जोशी को पता लगा कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है तो उन्होंने फेसबुक के जरिए एक पोस्ट करते हुए लिखा, मुझको इस बात का अंदाजा नहीं था कि देश के झंडे को बचाने के लिए किए गए मामूली काम के लिए मैं ट्विटर पर ट्रेंड करने लगूंगी। 
Advertisement
Next Article