Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

JP Nadda ने 'AAP' पर किया जोरदार हमला, लोगों से चुनाव में ‘सबक’ सिखाने की अपील की

08:58 PM May 19, 2024 IST | Shubham Kumar

JP Nadda attacks on Aam Aadmi Party ( AAP ): भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कृत्य ‘‘गंदे’’ हैं। नड्डा ने लोगों से चुनाव में पार्टी को ''सबक'' सिखाने को कहा।

Highlights: 

JP Nadda का 'आप' पर तीखा हमला

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैथल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस एक 'परिवारवादी पार्टी' बन गई है। कांग्रेस और 'घमंडिया गठबंधन' भ्रष्टाचारियों की मंडली बन गए हैं।’’ नड्डा ने भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के लिए प्रचार करते हुए कहा, कुछ जेल में हैं, जबकि कुछ जमानत पर हैं। नड्डा ने कहा, केजरीवाल का बयान था कि वह कांग्रेस से कभी हाथ नहीं मिलाएंगे, लेकिन वह भी हुआ। फिर, उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होंगे। अब, उनमें से तीन जेल में हैं।

Advertisement

अपनी जमानत रद्द करो और वापस जेल जाओ- JP Nadda

जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘जो लोग महिलाओं के सम्मान की बात करते थे, उनके घरों के अंदर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और नेता जी चुप्पी साधे रहते हैं। वे मीठी बातें कर सकते हैं लेकिन उनके कृत्य बहुत गंदे हैं।" केजरीवाल का विरोध मार्च का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कह रहे हैं, ‘‘मुझे गिरफ्तार करो, मुझे गिरफ्तार करो।’’ पहले आप उच्चतम न्यायालय में 'मुझे बचाओ, मुझे बचाओ' कह रहे थे। मैं कह रहा हूं कि अपनी जमानत रद्द करो और वापस जेल जाओ।’’

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article