W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जेपी नड्डा ने वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया दुःख, कहा - हिमाचल ने एक महान नेता और मैंने अच्छा मित्र खो दिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य ने एक ‘‘महान नेता’’ को और उन्होंने अपने एक ‘‘अच्छे मित्र’’ को खो दिया।

04:39 PM Jul 08, 2021 IST | Ujjwal Jain

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य ने एक ‘‘महान नेता’’ को और उन्होंने अपने एक ‘‘अच्छे मित्र’’ को खो दिया।

जेपी नड्डा ने वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया दुःख  कहा   हिमाचल ने एक महान नेता और मैंने अच्छा मित्र खो दिया
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य ने एक ‘‘महान नेता’’ को और उन्होंने अपने एक ‘‘अच्छे मित्र’’ को खो दिया।
Advertisement
नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘करिश्माई और दूरदर्शी नेता वीरभद्र सिंह का निधन स्तब्ध करने वाला है। सभी दलों में उनके प्रशंसक थे। भले ही राजनीतिक रूप से हम एक दूसरे के विरोधी रहे लेकिन हम दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्य ने एक महान नेता और मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’
Advertisement

वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को तड़के शिमला में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने तड़के 3.40 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×