Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

JP Nadda को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार, भाजपा अध्यक्ष के तौर पर खत्म हो रहा कार्यकाल

10:45 PM Jun 10, 2024 IST | Shubham Kumar

JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चार साल से अधिक समय तक पार्टी का नेतृत्व करने वाले जेपी नड्डा ( JP Nadda ) को सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। नड्डा ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Highlights:

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिला केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार
बीजेपी अध्यक्ष बनने से पहले भी थे स्वास्थ्य मंत्री
अध्यक्ष के तौर पर कुछ समय में खत्म होगा कार्यकाल

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये दोनों विभाग मनसुख मांडविया के पास थे। वर्ष 2019 में भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी नड्डा के पास यही विभाग था। अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद नड्डा ( JP Nadda ) भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के एक मात्र नेता

नड्डा ( JP Nadda ) का भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था, लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। अब उनका कार्यकाल जून में समाप्त होगा। 63 वर्षीय नड्डा हिमाचल प्रदेश के एक मात्र नेता हैं जिन्हें मौजूदा सरकार में जगह मिली है। नड्डा ने मोदी के पहले कार्यकाल में नौ नवंबर, 2014 से लेकर 30 मई, 2019 तक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम किया था।

छात्र जीवन से हुई राजनीति की शुरुआत

JP Nadda को छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की थी। विधि स्नातक से पढ़े हुए नड्डा ने अपनी राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
(आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू की थी।

Advertisement
Next Article