Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा शनिवार को करेंगे बड़ी बैठक

09:13 PM Feb 23, 2024 IST | Rakesh Kumar

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हो सकते हैं। शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी मौजूद रहेंगे।

Highlights 

चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तमाम अभियानों की प्रगति की समीक्षा

बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों, चुनाव के मद्देनजर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तमाम अभियानों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ आगामी अभियानों की रूपरेखा और तैयारियों की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article