टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

July 2025: जानें जुलाई 2025 के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

जुलाई 2025 के धार्मिक उत्सव और व्रत की सूची

01:39 AM Jun 17, 2025 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

जुलाई 2025 के धार्मिक उत्सव और व्रत की सूची

जुलाई 2025 का महीना भारतीय सनातन धर्म के कई महत्वपूर्ण त्योहारों और व्रतों से भरा हुआ है। इस माह में देवशयनी एकादशी, कावड़ यात्रा और नाग पंचमी जैसे प्रमुख उत्सव मनाए जाएंगे। भारतीय संस्कृति की मजबूती का कारण यह है कि हर तिथि का अपना महत्व होता है और यह हमें सत्य पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।

Advertisement

अंग्रेजी वर्ष 2025 में जुलाई का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर श्री आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी मंगलवार, संवत 2082 से आरम्भ होगा और श्री श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी गुरूवार, तक रहेगा। जैसा कि सर्वविदित है कि भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। शायद यही कारण है कि प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। और कुछ भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

क्यों खास है जुलाई 2025 का महीना

जुलाई 2025 का महीना इस बार कई मामलों महत्वपूर्ण त्योहारों की सौगात लेकर आ रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण देवशयनी एकादशी, कावड़ यात्रा और नाग पंचमी प्रमुख हैं। इसके अलावा जुलाई 2025 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी के लिए निम्न सूचि देखें।

जुलाई 2025 मास के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

03 जुलाई – गुरुवार – दुर्गाष्टमी व्रत।
04 जुलाई – शुक्रवार – भड़ली नवमी।
06 जुलाई – रविवार – देवशयनी एकादशी।
08 जुलाई – मंगलवार – भौम प्रदोष व्रत। जया पार्वती व्रत।
10 जुलाई – गुरुवार – पूर्णिमा व्रत।
11 जुलाई – शुक्रवार – कावड़ यात्रा शुरू।
12 जुलाई – शनिवार – जया पार्वती व्रत।
14 जुलाई – सोमवार – संकष्टी गणेश चतुर्थी।
15 जुलाई – मंगलवार – नाग पंचमी राजस्थान में।
16 जुलाई – बुधवार – कर्क संक्रांति सायं 5 बजकर 5 मिनट।
17 जुलाई – गुरुवार – कालाष्टमी।
21 जुलाई – मंगलवार – रोहिणी व्रत। कामिका एकादशी।
22 जुलाई – मंगलवार – भौम प्रदोष व्रत।
23 जुलाई – बुधवार – मासिक शिवरात्रि।
24 जुलाई – गुरुवार – हरियाली अमावस्या।
26 जुलाई – शनिवार – सिंधारा।
27 जुलाई – रविवार – हरियाली श्रावणी तीज।
28 जुलाई – सोमवार – वरद चतुर्थी।
29 जुलाई – मंगलवार – नाग पंचमी।
30 जुलाई – बुधवार – श्री कल्की जयन्ती।
31 जुलाई – गुरुवार – श्री तुलसीदास जयंती।

Advertisement
Next Article