For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जून 2025: जानें व्रत और त्योहारों की तिथियां

जून 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

04:12 AM May 30, 2025 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

जून 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

जून 2025  जानें व्रत और त्योहारों की तिथियां

जून 2025 में भारतीय विक्रम संवत के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष से आषाढ़ शुक्ल पक्ष तक कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने में दुर्गा अष्टमी, निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा, योगिनी एकादशी, और भगवान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा जैसे प्रमुख उत्सव शामिल हैं। भारतीय संस्कृति में हर दिन का एक विशेष महत्व होता है।

अंग्रेजी वर्ष 2025 में जून का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष छठ, रविवार, संवत 2082 से आरम्भ होगा और आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी, सोमवार, तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। शायद इसलिए ही हमारी संस्कृति हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

जून 2025 के प्रमुख त्योहार

जून 2025 माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

3 जून 2025 – मंगलवार – श्री दुर्गा अष्टमी। श्री धूमावती जयंती।
4 जून 2025 – बुधवार – श्री महेश नवमी।
5 जून 2025 – गुरुवार – श्री बटुक भैरव जयंती। गंगा दशहरा।
6 जून 2025 – शुक्रवार – निर्जला एकादशी व्रत।
8 जून 2025 – रविवार – प्रदोष व्रत। वट सावित्री व्रत आरम्भ।
10 जून 2025 – मंगलवार – वट सावित्री पूर्णिमा व्रत।
11 जून 2025 – बुधवार – ज्येष्ठ पूर्णिमा। कबीर दास जयंती। गुरू अस्त।
12 जून 2025 – गुरूवार – गुरू हरगोविन्द सिंह जयंती। श्री आषाढ़ कृष्ण पक्ष आरम्भ।
14 जून 2025 – शनिवार – संकष्टी चतुर्थी।
15 जून 2025 – रविवार – मिथुन संक्रांति।
21 जून 2025 – शनिवार – विश्व योग दिवस। योगिनी एकादशी व्रत।
23 जून 2025 – सोमवार – सोम प्रदोष व्रत। मासिक शिवरात्रि।
25 जून 2025 – बुधवार – आषाढ़ अमावस्या।
27 जून 2025 – शुक्रवार – भगवान श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×