टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

तोक्यो ओलंपिक शुरू होने से महज दो हफ्ते पहले किरेन रीजीजू की जगह खेल मंत्री बने अनुराग ठाकुर

तोक्यो ओलंपिक शुरू होने से महज दो हफ्ते पहले अनुराग ठाकुर को बुधवार को किरेन रीजीजू की जगह देश का खेल मंत्री बनाया गया।

01:00 AM Jul 08, 2021 IST | Shera Rajput

तोक्यो ओलंपिक शुरू होने से महज दो हफ्ते पहले अनुराग ठाकुर को बुधवार को किरेन रीजीजू की जगह देश का खेल मंत्री बनाया गया।

तोक्यो ओलंपिक शुरू होने से महज दो हफ्ते पहले अनुराग ठाकुर को बुधवार को किरेन रीजीजू की जगह देश का खेल मंत्री बनाया गया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
ठाकुर (46 वर्षीय) मई 2016 और फरवरी 2017 के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष थे। इससे पहले वह बोर्ड के सचिव और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के अध्यक्ष भी थे।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद ठाकुर बुधवार को कैबिनेट फेरबदल से पहले निर्मला सीतारमण के अंतर्गत राज्य वित्त एवं कारपोरेट मामलों के मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।
उनके भाई अरूण धूमल इस समय बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article