Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

न्यायमूर्ति ए के कुरैशी ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश, राज्य के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

01:12 PM Nov 16, 2019 IST | Desk Team

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश, राज्य के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति ए. के. कुरैशी ने शनिवार को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल रमेश बैस ने यहां पुराने राजभवन में कुरैशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश, राज्य के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 
Advertisement
न्यायमूर्ति कुरैशी बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं। वह त्रिपुरा उच्च न्यायालय के पांचवें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं। उन्हें न्यायमूर्ति संजय करोल की जगह नियुक्त किया गया, जिन्हें पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति कुरैशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने त्रिपुरा के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।’’ 
Advertisement
Next Article