For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ट्रंप की संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपा रहा न्याय विभाग, जांच में नुकसान होने का दिया हवाला

अमेरिका के न्याय विभाग ने डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा स्थिति संपत्ति के तलाशी वारंट से संबंधित हलफनामे को सार्वजनिक करने की मांग को सोमवार को खारिज कर दिया।

04:50 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

अमेरिका के न्याय विभाग ने डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा स्थिति संपत्ति के तलाशी वारंट से संबंधित हलफनामे को सार्वजनिक करने की मांग को सोमवार को खारिज कर दिया।

ट्रंप की संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपा रहा न्याय विभाग  जांच में नुकसान होने का दिया हवाला
अमेरिका के न्याय विभाग ने डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा स्थिति संपत्ति के तलाशी वारंट से संबंधित हलफनामे को सार्वजनिक करने की मांग को सोमवार को खारिज कर दिया। इसके बारे में विभाग ने कहा कि जांच में अत्यधिक गोपनीय सामग्री होने के साथ ही दस्तावेज में गवाहों के बारे में संवेदनशील जानकारी है।
Advertisement
पारदर्शिता के हित में यह हलफनामा जारी किया जाना चाहिएः ट्रंप 
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में आह्वान किया कि पारदर्शिता के हित में यह हलफनामा जारी किया जाना चाहिए। दरअसल, विभाग ने डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा स्थिति संपत्ति के तलाशी वारंट से संबंधित हलफनामे को सार्वजनिक करने की मांग को सोमवार को खारिज कर दिया।
जानकारी सार्वजनिक करने से पहुंचेगा जांच को नुक़सान 
Advertisement
न्याय विभाग ने इस मांग को खारिज कर दिया क्योंकि अभियोजकों ने कहा कि जांच में अत्यधिक गोपनीय सामग्री होने के साथ ही दस्तावेज में गवाहों के बारे में संवेदनशील जानकारी है और इसे सार्वजनिक करने से जारी आपराधिक जांच को नुकसान पहुंचेगा। अदालत के रिकॉर्ड में इस बारे में विशेष विवरण नहीं दिया गया कि दस्तावेज में कौन सी संवेदनशील जानकारी है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×