W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

न्यायमूर्ति मुरलीधर ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली।

08:39 PM Mar 06, 2020 IST | Shera Rajput

न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली।

न्यायमूर्ति मुरलीधर ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक शपथग्रहण समारोह के दौरान उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री के अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। 
वकीलों ने उच्च न्यायालय में 58 वर्षीय न्यायमूर्ति मुरलीधर का भव्य स्वागत किया। 
उच्च न्यायालय की ओर जाने वाली सड़कें ऐसे बैनरों से पटी थीं जिनपर लिखा था ‘‘दिल्ली ने खोया- पंजाब ने पाया’’। 
उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति मुरलीधर का स्थानांतरण 26 फरवरी को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय किया गया था। उसी दिन उनकी अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली पुलिस द्वारा कथित नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले में भाजपा के तीन नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी। 
दिल्ली उच्च न्यायालय में गुरुवार को विदाई समारोह के दौरान न्यायमूर्ति मुरलीधर पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरण किए जाने से उत्पन्न विवाद पर स्थिति स्पष्ट की। न्यायमूर्ति मुरलीधर ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे से हुए संवाद में उन्होंने कहा था कि वह प्रस्ताव से सहमत हैं एवं इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। 
प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने 12 फरवरी को न्यायमूर्ति मुरलीधर को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की अनुशंसा की थी। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×