W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

New CJI: जस्टिस संजीव खन्ना आज लेंगे सीजेआई पद की शपथ, कैसा रहा है अब तक का सफर?

CJI Sanjiv Khanna: जस्टिस संजीव खन्ना को आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा।

04:00 AM Nov 11, 2024 IST | Ranjan Kumar

CJI Sanjiv Khanna: जस्टिस संजीव खन्ना को आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा।

new cji  जस्टिस संजीव खन्ना आज लेंगे सीजेआई पद की शपथ  कैसा रहा है अब तक का सफर
Advertisement

CJI Sanjiv Khanna Oath: देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश आज जस्टिस संजीव खन्ना बन जाएंगे। सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। रविवार को सेवानिवृत्त हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की जगह खन्ना लेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा। जस्टिस खन्ना चुनावी बॉन्ड योजना खत्म करने और अनुच्छेद 370 निरस्त करने जैसे ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं।

छह माह संभालेंगे CJI की कुर्सी

दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य जस्टिस संजीव खन्ना तीसरी पीढ़ी के वकील रहे हैं। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत 1983 में तीस हजारी कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस से की थी। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में भी वकालत की। अब अगले छह माह तक मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी संभालेंगे।

डीयू से की है लॉ की पढ़ाई

खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने लॉ की पढ़ाई डीयू के कैंपस लॉ सेंटर से की। उन्हें 2004 में दिल्ली के स्थायी वकील (सिविल) के रूप में नियुक्ति मिली। 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट में एडहॉक जज बने। उन्हें बाद में स्थायी जज नियुक्त किया गया। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त लोक अभियोजक और न्याय मित्र के तौर पर कई आपराधिक मामलों में बहस की थी। आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के तौर पर उनका कार्यकाल लंबा रहा। वो दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे जस्टिस देवराज खन्ना के बेटे और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एचआर खन्ना के भतीजे हैं। उनके चाचा जस्टिस एचआर खन्ना 1976 में आपातकाल के दौरान एडीएम जबलपुर मामले में असहमतिपूर्ण फैसला लिखने के बाद इस्तीफा दे दिए थे, जिससे वह सुर्खियों में रहे थे।

2019 में सुप्रीम कोर्ट में रखा कदम

जस्टिस खन्ना को 18 जनवरी 2019 को कॉलेजियम की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट में एलिवेट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में आने के बाद वे 17 जून 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष रहे। फिलहाल नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेशनल ज्यूडिशल एकेडमी भोपाल के गवर्निंग काउंसिल मेंबर हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×