Motorola का एक और नया फोन, जानें भारत में kab launch hoga Moto g86 5g?
kab launch hoga Moto g86 5g: Motorola ने अपने नए Moto G86 Power 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। यह डिवाइस 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन को Motorola India की वेबसाइट और Flipkart पर खरीदा जा सकेगा। इसके बाद इसे अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
Moto g86 5g का डिजाइन काफी प्रीमियम है। इसके बैक पैनल पर वेगन लेदर फिनिश दिया गया है जो देखने में शानदार लगता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। साथ ही इसमें MIL-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलती है। यह डिवाइस तीन खास रंगों में आएगा:
- पैनटोन स्पेलबाउंड
- पैनटोन कॉस्मिक स्काई
- पैनटोन गोल्डन साइप्रस
- फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप और आगे पंच-होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
Moto g86 5g features
डिस्प्ले features
इस फोन में 1.5K रेजोलूशन वाला pOLED Super HD डिस्प्ले होगा जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जा सकती है। यह तेज़ धूप में भी बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा।
Moto g86 5g प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
Moto G86 Power 5g में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्म करेगा। इसमें 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, इसमें RAM Boost 3.0 फीचर है जिससे RAM को वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto g86 5g कैमरा सेटअप
फोन में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) भी होगा। कैमरा को Moto AI सपोर्ट करेगा और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम होगा। साथ में एक 8MP अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस भी होगा। वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा जो 4K वीडियो को भी सपोर्ट करता है।
Moto g86 5g बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 6720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। इसके साथ 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Moto g86 5g ऑडियो और सॉफ्टवेयर
Moto G86 Power में डुअल स्टीरियो स्पीकर होंगे जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio को सपोर्ट करते हैं। यह फोन Android 15 पर चलेगा और इसमें Hello UI/UX इंटरफेस मिलेगा जिसमें
- Family Space
- Moto Gestures
- My UX
- जैसे features शामिल होंगे।
Moto g86 5g price in india
यह फोन ग्लोबल मार्केट में करीब €329.99 (लगभग 32,000 रुपए ) में लॉन्च हुआ था। भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपए से 25,000 रुपए के बीच हो सकती है।
ये भी पढ़ें-Lava Blaze Dragon 5G Smartphone हुआ लांच, जानें क्या है कीमत?
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने 5G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया डिवाइस Lava Blaze Dragon 5G Smartphone लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन पहले से उपलब्ध Storm Play 5G और Storm Lite 5G मॉडल के साथ कंपनी की बजट कैटेगरी को और मजबूत बनाता है। इसका उद्देश्य ऐसे यूजर्स को टारगेट करना है जो कम कीमत में दमदार फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी की तलाश में हैं।
Lava Blaze Dragon 5G Display and Design
Lava Blaze Dragon 5G में 6.745-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है, खासकर गेमिंग और वीडियो देखने के लिए। डिवाइस का डिजाइन स्लीक और मॉडर्न है, जो इसे स्टाइलिश लुक देता है।
Lava Blaze Dragon 5G Performance and Processor
Lava Blaze Dragon 5G Smartphone, Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर काम करता है, जो एक पावरफुल प्रोसेसर है और दैनिक इस्तेमाल में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। फोन में 4GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और स्टोरेज भी भरपूर मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 4.5 लाख से ज्यादा स्कोर किया है, जो इसकी तेज़ प्रोसेसिंग क्षमता को दर्शाता है।