Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कैलास मानसरोवर यात्रा : खराब मौसम के चलते नेपाल में फंसे 1500 से ज्यादा मानसरोवर तीर्थयात्री , हॉटलाइन नंबर जारी

नेपाल के जरिए कैलाश-मानसरोवर की यात्रा पर गए कई तीर्थयात्री खराब मौसम के चलते नेपालगंज-सिमिसाकोट-हिलसा रूट पर फंस गए हैं।

03:20 PM Jul 03, 2018 IST | Desk Team

नेपाल के जरिए कैलाश-मानसरोवर की यात्रा पर गए कई तीर्थयात्री खराब मौसम के चलते नेपालगंज-सिमिसाकोट-हिलसा रूट पर फंस गए हैं।

नेपाल के जरिए कैलाश-मानसरोवर की यात्रा पर गए कई तीर्थयात्री खराब मौसम के चलते नेपालगंज-सिमिसाकोट-हिलसा रूट पर फंस गए हैं। आपको बता दे कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले 1575 से अधिक भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण तिब्बत के पास नेपाल के पहाड़ी इलाके में फंसे हुए हैं।

वही , काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह इस रूट के हालातों पर नजर बनाए हुए है। 3 जुलाई की सुबह से मौसम के हालात कुछ सुधरे हैं, लेकिन उड़ानों के संचालन में अभी भी दिक्कतें आ रही हैं।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक इन तीर्थयात्रियों की वहां से निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधा और खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही है। ताजा सूचना के मुताबिक सिमिकोट में 525, हिलसा में 550 और तिब्बत की तरफ 500 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। नेपालगंज और सिमिलकोट में फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालने के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं।

भारत ने इन तीर्थयात्रियों को निकालने के लिये नेपाल से मदद मांगी है। भारत ने नेपाल सरकार से वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिये सेना का हेलीकाप्टर देने का आग्रह किया है। सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत ने तीर्थ यात्रियों एवं उनके परिवारों के लिये हॉटलाइन स्थापित की है और उन्हें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सूचनाएं प्रदान की जायेंगी।

वहीं , कैलाश-मानसरोवर यात्रा में कर्नाटक के लगभग 290 यात्री भी फंस गए। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है। राज्य आपात अभियान केंद्र, राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) ने एक ट्वीट में कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा पर कर्नाटक के लगभग 290 तीर्थयात्री हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नेपाल के सिमीकोट में फंस गए हैं।

अधिकारियों ने बाद में कहा कि वे लोग सुरक्षित हैं और वे लोग उनके साथ लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के रेजिडेंट आयुक्त को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिशीघ्र हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया है।

विदेश मंत्रालय ने हॉटलाइन नंबर भी जारी किए: 977-9851107006, 977-9851155007, 977-9851107021, 977-9818832398। कन्नड़भाषियों के लिए 977-9823672371, तेलुगु के लिए 977-9808082292, तमिल के लिए 977-9808500642 और मलयालम के लिए 977-9808500644।

उल्लेखलीय है कि चीन के तिब्बत स्वायत्त इलाके में स्थित कैलाश मानसरोवर हिन्दुओं, बौद्ध एवं जैन धर्म के लोगों के लिये पवित्र स्थान माना जाता है और हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में तीर्थयात्री वहां जाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article