टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

काजोल ने ली नेशनल अवॉर्ड विनर अजय देवगन की फिरकी, पति की इस फोटो का सरेआम उड़ाया मजाक

अजय देवगन को ‘तान्हाजी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जिसके बाद उनकी पत्नी काजोल ने मजेदार अंदाज में उनकी तारीफ की है। उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

01:11 PM Oct 01, 2022 IST | Desk Team

अजय देवगन को ‘तान्हाजी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जिसके बाद उनकी पत्नी काजोल ने मजेदार अंदाज में उनकी तारीफ की है। उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने मस्ती भरे अदांज के लिए भी जानी जाती हैं।
काजोल भले ही अब बिग स्क्रीन से दूर है लेकिन अपने वक्त में उन्होंने एक से बढ़कर
एक हिट फिल्म दी है। काजोल की कई फिल्में तो आज भी लोगों की पहली पसंद है जिनमें
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, फना, बाजीगर, दिलवाले, गुप्त जैसी कई फिल्में शामिल
हैं। काजोल हर जगह अपनी मस्ती मजाक से महौल को खुशनुमा बनाकर रखती हैं।

Advertisement

एक बार फिर अपने इसी
अंदाज को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। काजोल अभिनेता अजय देवगन की
वाइफ हैं।
इस साल अजय देवगन को
फिल्म
तान्हाजीके लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर अजय की पत्नी काजोल का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल
हो रहा है। जिसमें वो अपनी पति की तारीफ और फिरकी दोनों लेती दिख रही हैं।

दरअसल, अभिनेत्री काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपने
पति अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने एक तस्वीर
शेयर की है
, जिसमें अजय देवगन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ काजोल ने लिखा है
, ‘घर पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार लाना और अच्छा दिखना मुश्किल है।

बता दे कि अजय देवगन को डायरेक्टर ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट
एक्टर अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ
तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर‘ ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
जैसे अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इस फिल्म अजय के अलावा सैफ अली खान अहम रोल में
थे। इस फिल्म काजोल भी नजर आई थी उन्होंने अजय की पत्नि का किरदार निभाया था।

खास बात ये है कि अभिनेता अजय देवगन को तीसरी बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
मिला है। इससे पहले अजय को साल 1998 में फिल्म
जख्मके लिए और साल 2022 में फिल्म द लीजेंड भगत सिंहके लिए बेस्ट
एक्टर नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अजय देवगन के साथ साउथ
स्टार सूर्या की धूम रही। सूर्या की मूवी
सोराराई पोटारूने 5 नेशनल अवॉर्ड जीते।

Advertisement
Next Article