W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kal Ka Rashifal 10 May 2026: जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा हाल

12:23 PM May 09, 2026 IST | Kajal Yadav
kal ka rashifal 10 may 2026  जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान  पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा हाल
Kal Ka Rashifal 10 May 2026 (Source: AI)

Kal Ka Rashifal 10 May 2026: सनातन धर्म में राशि का बेहद महत्व होता है। कहा जाता है कि अगर राशि में दोष हो तो जीवन में कई कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 10 मई दिन रविवार को आपका पूरा दिन कैसा रहने वाला है या फिर आपको इस दिन कौन से शुभ समाचार या फल मिलने वाले हैं, तो आज हम आपको सभी राशियों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिसमें आपका करियर, लव, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ से जुड़ी जानकारी होगी।

Advertisement

इस महीने की खास बात तो ये है कि इस महीने बहुत लोगों की राशि में विवाह या किसी मांगलिक कार्य के अवसर बन रहे हैं। आइए, Tomorrow Horoscope 10 May 2026 में जानें कि आपके लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।

Advertisement

Kal Ka Rashifal 10 May 2026: कैसा रहेगा कल का दिन?

मेष राशि

Kal Ka Rashifal 10 May 2026
Kal Ka Rashifal 10 May 2026

अगर बात करें मेष राशि कि तो कल का दिन उनके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर इनकी स्वास्थ्य को लेकर बात करें तो 10 मई को आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन अपने हेल्थ को लेकर लापरवाही ना बरतें। कल आपका खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, जिसके चलते आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी वाले लोगों को थोड़ा तनाव हो सकता है।

Advertisement

अगर बात करें इनके प्रेम संबंधों कि तो उनके लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी आएगी। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। छात्रों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। इनका शुभ अंक 9 और शुभ रंग लाल होगा।

वृषभ राशि

Kal Ka Rashifal 10 May 2026
Kal Ka Rashifal 10 May 2026

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए कल का दिन काफी ज्यादा अच्छा रहने वाला है। इस दिन आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। नई योजनाओं पर काम करने के लिए कल का दिन बहुत ज्यादा अच्छा है। कल का दिन शादीशुदा लोगों के लिए काफी अच्छा है, क्योंकि पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा। मन में अच्छे विचार आने से आप खुद को हल्का और खुश महसूस करेंगे। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 है।

मिथुन राशि

Kal Ka Rashifal 10 May 2026
Kal Ka Rashifal 10 May 2026

अगर हम बात करें मिथुन राशि के लोगों कि तो कल का दिन इन लोगों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही इन लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। अगर बात करें आर्थिक स्थिति कि तो इसमें आप आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। नौकरी वाले लोगों के लिए ये समय अच्छा है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 है।

कर्क राशि

Tomorrow Horoscope 10 May 2026
Tomorrow Horoscope 10 May 2026

कर्क राशि वालों के लिए कल का समय स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरी या करियर से जुड़े प्रयासों में मन कम लग सकता है, जिससे काम की गति प्रभावित होगी। नया काम शुरू करने के लिए कल का दिन बेहद शुभ हो सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें और बहस से बचें। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 2 है।

कन्या राशि

Tomorrow Horoscope 10 May 2026
Tomorrow Horoscope 10 May 2026

अगर बात करें कन्या राशि वालों की तो उनको कल के दिन बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, खासकर आर्थिक मामलों में। छोटी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। आपका पूरा ध्यान अपने जीवनसाथी पर रहेगा, बस किसी से लड़ाई न करें। ज्यादा सोचने की वजह से तनाव बढ़ सकता है। शुभ रंग गहरा हरा और शुभ अंक 5 है।

कुंभ राशि

Tomorrow Horoscope 10 May 2026
Tomorrow Horoscope 10 May 2026

बात करें कुंभ राशि वालों कि तो इनके लिए कल का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कल के दिन इनके कामों में आ रहीं बढ़ाएं ख़त्म होती दिखाई दे रही हैं। पुराने अटके हुए काम बनेंगे, और जल्दी से जल्दी पूरे हो जाएंगे। अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे और आप उन्हें कोई सरप्राइज भी दे सकते हैं। घर में खुशी और मनोरंजन का माहौल रहेगा। शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 4 है।

सिंह राशि

Tomorrow Horoscope 10 May 2026
Tomorrow Horoscope 10 May 2026

सिंह राशि वालों को कल के दिन थोड़ा सावधानी से काम करने की जरूरत है। क्योंकि अगर आप इस दिन बिना सोचे खर्च करते हैं, तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए जोखिम उठाने से बचें। कामों में देरी और रुकावटें आ सकती हैं, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। ऐसे समय में संयम बनाए रखना और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। किसी से सलाह लेना बेहद फायदेमंद रहेगा। चाहे वह परिवार, दोस्तों या किसी अनुभवी व्यक्ति से हो। शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 1 है।

तुला राशि

Kal Ka Rashifal 10 May 2026
Kal Ka Rashifal 10 May 2026

तुला राशि वाले लोगों के लिए कल का समय बहुत ज्यादा अच्छा रहने वाला है। ये समय आपको सफलता का संकेत दे रहा है। इस दिन आपको आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे और कोई पुराना रुका हुआ काम बन सकता है। कल के दिन बाहरी लोगों के साथ बहस या लड़ाई हो सकती है, इसलिए अपने बातचीत के तरीके पर ध्यान दें। शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 6 है।

वृश्चिक राशि

Kal Ka Rashifal 10 May 2026
Kal Ka Rashifal 10 May 2026

वृश्चिक राशि के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। पहले हुए नुकसान की भरपाई होने की संभावना है। हालांकि मन में थोड़ा तनाव बना रह सकता है और खर्चे भी बढ़ सकते हैं, इसलिए खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। कल आप समझ पाएंगे कि परिवार की किन जरूरतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। नौकरी में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और आपकी मेहनत सफल होगी। आपकी कमाई और खर्च संतुलित रहेंगे। पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा और आपसी बातचीत से समस्याएं हल होंगी। शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 9 है।

धनु राशि

Kal Ka Rashifal 10 May 2026
Kal Ka Rashifal 10 May 2026

कल का दिन धनु राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। अगर कल के दिन आप यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो इससे बचें क्योंकि ये समय आपके लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। इस दिन अगर आप ऑफिस में होशियारी और समझदारी से काम करते हैं, तो सब आपके तारीफों के पुल बंधेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है और आपका पार्टनर आपसे नाराज भी हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, वरना तबीयत थोड़ी खराब हो सकती है। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है।

मकर राशि

Kal Ka Rashifal 10 May 2026
Kal Ka Rashifal 10 May 2026

मकर राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद सुखद रहने वाला है। कल के दिन आप उन चीज़ों पर ज्यादा ध्यान देंगे, जो आपके लिए जरूरी है, अगर आप भी लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो ये दिन आपके लिए अच्छा है। कल के दिन आपको काम में बेहद अच्छे परिणाम मिलेंगे और बदलाव की कोशिशें कामयाब होंगी। घर में शांति बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस और खुशी के मौके मिलेंगे। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 है।

मीन राशि

Kal Ka Rashifal 10 May 2026
Kal Ka Rashifal 10 May 2026

मीन राशि वाले लोगों के लिए कल का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। कल के दिन आपके काम में वृद्धि देखने को मिलेगी और ये भी हो सकता है कहीं से आपको कोई बड़ी खुशी मिल सकती है और काम में भी मनचाही सफलता मिलेगी। इस दिन आपकी कमाई में तेजी से सफलता मिलेगी इसके साथ ही खर्च काफी ज्यादा बढ़ सकता है। प्यार के मामले में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन शादीशुदा लोगों की गलतफहमियां दूर होंगी। आप खुश और शांत महसूस करेंगे। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 9 है।

Also Read: कैसा रहेगा Kumbh Rashi के लिए May का महीना? निवेश से लेकर Health तक, हर बड़े बदलाव और सावधानी की जानकारी

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×