Kamal Haasan: मशूहर अभिनेता कमल हासन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
अभिनेता कमल हासन को हल्का बुखार आने पर यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
06:44 PM Nov 24, 2022 IST | Desk Team
दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बीते दिन अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि कमल हासन को बुखार की समस्या थी लेकिन सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी को बृहस्तीवार को पूर्ण रूप साझा की ।
अभिनेता कमल हासन तबीयत खराब के चलते अस्पताल में हुए भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक रामचंद्र मेडिकल सेंटर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मक्कल निधि मैयम राजनीतिक दल के अध्यक्ष हासन को 23 नवंबर को हल्के बुखार, सर्दी और खांसी के साथ भर्ती कराया गया था। उसने कहा कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और एक या दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
Advertisement
Advertisement

Join Channel