कमलनाथ रुटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए अस्पताल में
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज रुटीन चेकअप और जांच के लिए गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
11:27 PM Jun 09, 2021 IST | Shera Rajput
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज रुटीन चेकअप और जांच के लिए गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
श्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद, सलूजा ने आज यहां बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को दो तीन दिन से बुखार था और उन्होंने अपने सभी दौरे निरस्त कर दिए। इसके बाद वे मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल में उनके सभी आवश्यक परीक्षण हुए। श्री सलूजा ने बताया कि श्री कमलनाथ की कोरोना संबंधी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। डॉक्टर निरंतर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं और उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है।
इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दूरभाष पर श्री कमलनाथ से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्री कमलनाथ के शीघ, स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से की है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी दूरभाष पर श्री कमलनाथ के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की।
Advertisement
Advertisement