Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

कमला हैरिस ने स्वीकारी उम्मीदवारी, सभी अमेरिकियों की राष्ट्रपति बनने की खाई कसम

10:21 AM Aug 23, 2024 IST | Yogita Tyagi

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लड़ने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के 2024 के राष्ट्रपति पद के नामांकन को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अमेरिकियों को एकजुट करने वाली राष्ट्रपति बनने का संकल्प लिया है। उन्होंने चार दिवसीय डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के आखिरी दिन शिकागो के यूनाइटेड सेंटर में अपने संबोधन के दौरान कहा, "लोगों की ओर से, हर अमेरिकी की ओर से, चाहे वह किसी भी पार्टी, जाति, लिंग या आपकी दादी जिस भाषा में बोलती हों, उन सभी की ओर से जिनकी कहानी केवल धरती के सबसे महान राष्ट्र में ही लिखी जा सकती है, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए आपके नामांकन को स्वीकार करती हूं।"

अमेरिका के भविष्य के लिए लड़ने वाली राष्ट्रपति बनने का संकल्प लिया



अपने भाषण के दौरान, उन्होंने अमेरिकियों को एकजुट करने वाली और अमेरिका के भविष्य के लिए लड़ने वाली राष्ट्रपति बनने का संकल्प लिया। कमला हैरिस ने कहा, "इस चुनाव के साथ, हमारे देश के पास अतीत की कड़वाहट, निराशावाद और विभाजनकारी लड़ाइयों से आगे बढ़ने का एक अनमोल और क्षणभंगुर अवसर है। किसी एक पार्टी या गुट के सदस्य के रूप में नहीं बल्कि अमेरिकियों के रूप में आगे बढ़ने का एक नया रास्ता तैयार करने का मौका है।" भारतीय मूल की कमला हैरिस, 81 वर्षीय राष्ट्रपति जो बिडेन के व्हाइट हाउस की दौड़ से हटने के लिए मजबूर होने के बाद डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनीं। अगर सफल होती हैं, तो 59 वर्षीय हैरिस पहली महिला अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगी।

डोनाल्ड ट्रम्प पर साधा निशाना

Advertisement



अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना करते हुए कहा, कई मायनों में डोनाल्ड ट्रंप नॉन सीरियस शख्स है। ट्रंप के दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचने के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ट्रंप के कार्यकाल में और उनके पद से हटने के बाद देश में जो कुछ हुआ है, उसे हम सबने देखा है। ट्रंप ने वोटर्स के फैसले को नकारने की कोशिश की थी। जब वह पिछले चुनाव में हारे थे, तो उन्होंने एक भीड़ हमले के उद्देश्य से भेजी थी, जहां उन्हें लोकतंत्र को तार-तार किया। हमें पीछे नहीं लौटना है, हमें सुनहरे भविष्य के साथ आगे बढ़ना है। एक ऐसा भविष्य जिसमें मिडिल क्लास का खास ख्याल रखा जा सके क्योंकि अमेरिका की सफलता में इस वर्ग की खास भूमिका रही है। मेरे कार्यकाल में मिडिल क्लास को और मजबूती देना मेरे उद्देश्यों में से एक होगा। उन्होंने कहा, "मैं अपने देश से पूरे दिल से प्यार करती हूं। मैं जहां भी जाती हूं और जिनसे भी मिलती हूं, मैं एक ऐसा राष्ट्र देखती हूं जो आगे बढ़ने के लिए तैयार है, अगले कदम के लिए तैयार है और अमेरिका की अविश्वसनीय यात्रा के लिए तैयार है।" उन्होंने कहा, "हम सभी को सफल होने के लिए किसी को भी असफल होने की जरूरत नहीं है।" हैरिस ने चुनाव के करीब आने पर मतदाताओं से आशावाद से प्रेरित होने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article