टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रोमानिया-पोलैंड जाएंगी कमला हैरिस, बाइडेन बोले-यूरोप और वैश्विक शांति पर है रूस का हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला केवल इस देश (यूक्रेन) पर हमला नहीं है।

11:03 AM Mar 05, 2022 IST | Desk Team

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला केवल इस देश (यूक्रेन) पर हमला नहीं है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज दसवां दिन है और दोनों सेनाएं एक दूसरे पर हमले कर रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला केवल इस देश (यूक्रेन) पर हमला नहीं है, बल्कि यूरोप और वैश्विक शांति पर हमला है। बाइडन ने फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा कि दोनों देश कुछ वक्त से लगातार संपर्क में हैं। बाइडन ने कहा कि उन्होंने मिलकर रूसियों के खिलाफ संयुक्त प्रतिक्रिया दी है और यूक्रेन के खिलाफ अकारण तथा गैर उकसावे वाले आक्रमण के लिए रूस की जवाबदेही तय कर रहे हैं।
पोलैंड में तैनात है यूएस के नौ हजार सैनिक 
बाइडन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में कहा, हम सहमत हैं कि यह सिर्फ यूक्रेन पर हमला नहीं है, बल्कि यूरोप की सुरक्षा और वैश्विक शांति तथा स्थिरता पर भी हमला है। इससे पहले  बाइडन ने पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज डुडा से बातचीत की और रूस के यूक्रेन पर हमले के खिलाफ देशों की प्रतिक्रिया पर भी बातचीत की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, बाइडन ने पोलैंड की सुरक्षा और सभी नाटो सहयोगियों की रक्षा की अमेरिका की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। बयान में कहा गया कि उन्होंने नाटो के खिलाफ रूस के किसी भी हमले को रोकने और गठबंधन की मजबूती के लिए 9,000 अमेरिकी बलों की तैनाती के लिए पोलैंड की साझेदारी का आभार जताया, जिसमें हाल के हफ्तों में वहां तैनात किए गए 4,700 अतिरिक्त जवान शामिल हैं।
रोमानिया और पोलैंड जाएंगी कमला हैरिस 
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ अपने यूरोपीय सहयोगियों को एकजुट करने के लिए अगले सप्ताह पोलैंड और रोमानिया जाएंगी। कमला हैरिस की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिंह ने कहा, उपराष्ट्रपति की यह यात्रा नाटो गठबंधन की ताकत और एकता को प्रदर्शित करेगी साथ ही रूसी आक्रमण के मद्देनजर नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के पूर्वी सहयोगियों के लिए अमेरिकी समर्थन दिखाएगी। यह दौरा यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के हमारे सामूहिक प्रयासों को भी उजागर करेगा। यूएस उपराष्ट्रपति 9-11 मार्च के बीच पोलैंड के वारसॉ और रोमानिया के बुखारेस्ट जाएंगी। 
Advertisement
Advertisement
Next Article