Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भरी महफिल में एक शख्स को बार -बार चूमती दिखी कंगना रनौत, धाकड़ गर्ल की लाइफ में आखिर किस को मिली एंट्री

हाल ही में एकता कपूर के ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप को कंगना ने फर्स्ट टाइम होस्ट किया था। इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कगंना किसी शख्स को चूमती नजर आ रही हैं।

04:23 PM May 17, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में एकता कपूर के ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप को कंगना ने फर्स्ट टाइम होस्ट किया था। इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कगंना किसी शख्स को चूमती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड में पंगा
गर्ल के नाम से मशहूर कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ का प्रमोशन
करने में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों
में बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने स्टारकिड्स को लेकर भी काफी कुछ कहा था।
कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के बदौलत एक नया मुकाम हासिल
किया है।

Advertisement

हाल ही में एकता
कपूर के ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप को कंगना ने फर्स्ट टाइम होस्ट किया था। एक्ट्रेस
के इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कंगना का शो लॉकअप सुपरहिट साबित हुआ।
इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है
जिसमें कगंना किसी शख्स को चूमती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में कंगना
किसी पार्टी में नजर आ रही है और उनके साइड में काफी लोग भी खड़े दिख रहे हैं। इस
दौरान एक्ट्रेस एक शख्स को बार-बार किस कर रही है। कंगना के लगातार किस करने से वह
शख्स भी काफी चौंक जाता है। इस वीडियो को देखकर अदाकारा के फैंस काफी सरप्राइज हो
गए है।

दरअसल, इस वीडियो को
एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है जिसमें कंगना रनौत एक शख्स को किस करती दिख
रही हैं। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस के ही रियलिटी शो लॉक अप के एक
कंटेस्टेंट शिवम शर्मा हैं। वीडियो में साफ देखा
जा सकता है कि शिवम फ्रंट कैमरे से वीडियो बनाते हुए कंगना के पास आते हैं।
जिन्हें देखकर कंगना खुश होकर आगे आती है और शिवम के गाल पर दो बार किस कर देती
है।

इस टाइम शिवम के चेहरे का रिएक्शन देखने लायक है वह कंगना से मिली किस के बाद शिवम
के फेस पर खुशी के साथ हैरानी के भाव भी देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में पीछे
एक्ट्रेस की ही फिल्म तनू वेड्स मनु का गाना
साडी गलीबज रहा है। इस वीडियो में
कंगना के साथ सारा खान और मंदाना करीमी भी नजर आ रही हैं। फैंस लगातार कंगना और
शिवम की इस वीडियो पर कॉमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि लॉक अप शो के पहले सीजन के सुपरहिट होने की खुशी में
कंगना और एकता कपूर ने मिलकर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में शो के सभी कंटेस्टेंट
शामिल हुए थे। इसी के साथ पार्टी में तमाम सेलेब्स भी शिरकत करने पहुंचे थे। शो को
मिली सफलता को देखने के बाद फैंस इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे
हैं।

Advertisement
Next Article