Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से कन्हैया कुमार ने की मुलाकात

02:23 PM May 01, 2024 IST | Abhishek Kumar
Kanhaiya Kumar Met Sunita Kejriwal

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

 

Highlights

सुनीता केजरीवाल से कन्हैया कुमार ने की मुलाकात

कन्हैया कुमार के लिए करेंगी चुनाव प्रसार

केजरीवाल की पत्नी AAP में एक्टिव

Kanhaiya Kumar Met Sunita Kejriwal: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले उत्तर पूर्वी दिल्ली से INDIA गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार; आज दोपहर CM हाउस में हुई मुलाकात मुलाकत के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि हम उनके साथ है। मिली जानकारी के अनुसार सुनीता केजरीवाल कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रसार कर सकती है।

कन्हैया कुमार के साथ कर सकती है चुनाव प्रसार

आज दोपहर कन्हैया कुमर ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। इसके साथ ही खबर यह है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रसार करने के लिए मैदान में उत्तर सकती हैं। बता दे कि मुलाकात के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि हम केजरीवाल जी के साथ है, और रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी AAP में एक्टिव

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सुनीता केजरीवाल अब तक तीन बार मीडिया को संबोधित कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल के मैसेज को लोगों तक पहुंचाने का काम किया. बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. AAP ने कहा था कि गिरफ्तारी के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, उनको जेल से सरकार चलाने से कानून भी नहीं रोक सकता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article