Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कनिका कपूर ने अपनी शादी की पार्टी में पति संग लगाए 'बेबी डॉल' पर ठुमकें, रेड ड्रेस में बिखेरे जलवे

कनिका के रिस्पेशन पार्टी के कुछ वीडियों सामने आए है। इन वीडियों में कनिका कपूर और उनके पति गौतम अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहें हैं। साथ में कनिका अपने पति को किस करती भी नज़र आ रहीं हैं। देखें ये वायरल वीडियो…

05:03 PM May 22, 2022 IST | Desk Team

कनिका के रिस्पेशन पार्टी के कुछ वीडियों सामने आए है। इन वीडियों में कनिका कपूर और उनके पति गौतम अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहें हैं। साथ में कनिका अपने पति को किस करती भी नज़र आ रहीं हैं। देखें ये वायरल वीडियो…

बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर हाल ही में एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गई हैं। बता दें कनिका ने एनआरआई गौतम हाथीरमानी से शादी की है। दोनों की शादी शुक्रवार 20 मई को लंदन में हुई थी। इस शादी की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। अब इसी के साथ कनिका के रिस्पेशन पार्टी के कुछ और वीडियों सामने आए है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। इन वीडियों में कनिका कपूर और उनके पति गौतम अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहें हैं।
Advertisement
आपको बता दें, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कनिका कपूर और उनके पति गौतम के रिस्पेशन पार्टी के वीडियो और फोटोज़ दोनों के दोस्तों ने शेयर किए हैं। शेयर की गई इस वीडियो में कनिका रेड कलर की चमकीली ड्रेस में नज़र आ रहीं है। तो वहीं गौतम ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट्स में दिखाई दे रहें हैं। साथ ही इस पार्टी में कनिका अपने पति गौतम के साथ अपने ही सुपरहिट गाने ‘बेबी डॉल’ पर धमाकेदार डांस करती नज़र आ रहीं हैं।
इस वीडियों में देखा जा सकता है कि कनिका के दोस्तो ने अपने कंधों पर उठा रखा हैं। साथ ही वो कंधों पर ही डांस करती दिख रहीं है और साथ में कनिका अपने पति को किस करती भी नज़र आ रहीं हैं। कनिका के फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रही है। लोग उनकी इस वीडियो पर खूब कॉमेंट कर रहें हैं। साथ में इस कपल को शादी की ढेरो बधाईयां भी दे रहें हैं।

साथ ही बता दें, कनिका ने अपनी शादी की फोटोज़ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी में इस पोस्ट-वेडिंग पार्टी की फोटोज़ भी शेयर की हैं। बता दें कि ये कनिका कपूर की दूसरी शादी है। कनिका की पहली शादी केवल 18 साल की उम्र में बिज़नस-मैन राज चंडोक के साथ हुई थी। इसके बाद कनिका और राज के 3 बच्चे आयाना, समारा और युवराज हुए। कुछ सालों बाद ही कनिका का तलाक हो गया जिसके बाद उन्होंने अपना सिंगिंग करियर बनाया।
Advertisement
Next Article