कनिका कपूर ने पति गौतम संग लंदन में की कोर्ट मैरिज, व्हाइट वेडिंग में दिखी कपल की खास ट्विनिंग
सिंगर कनिका कपूर ने देश में शादी करने के बाद अपने पति गौतम हाथीरमणि के साथ लंदन में कोर्ट मैरिज किया। उन्होंने अपने इंस्टा पर शादी की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
05:59 PM May 29, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर फाइनली दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सिंगर ने 20 मई 2022 को अपने लंबे समय के दोस्त गौतम हाथीरमानी संग शादी कर ली। कनिका ने खुद अपनी शादी की तस्वीरे फैंस के साथ साझा की थी। अब उनकी शादी से लेकर मेंहदी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।
Advertisement
हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी के बंधन में बंधने के कुछ दिनों बाद अब कनिका ने अपने पति संग कोर्ट मैरिज की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ साझा की हैं। सिंगर की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे है। साथ ही फैंस और सेलेब्स उनको बधाइयां भी दे रहे हैं।
दरअसल, सिंगर कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी व्हाइट वेडिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह व्हाइट कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके पति गौतम भी अपनी लेडीलव के साथ व्हाइट सूट में बेहद जच रहे है। फोटोज के साथ कनिका ने कैप्शन में ‘खुशहाली’ लिखा है।
कनिका की व्हाइट वेडिंग फोटोज पर फैंस के साथ कई सेलेब्स भी कॉमेंट कर कपल को अपनी शुभकामनाएं दे रहे है। एक्टर चंकी पांडे ने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘बधाई मेरी डार्लिंग!’ जबकि ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने रेड हार्ट इमोजीस के साथ कमेंट किया। कई फैंस ने भी इस कपल को बधाई दी।
गौरतलब, गौतम के साथ सिगंर कनिका की यह दूसरी शादी है। कनिका 18 साल की उम्र में बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी करने के बाद लंदन चली गई थीं। 15 साल बाद 2012 में उनका तलाक हो गया। उनके तीन बच्चे – अयाना, समारा और युवराज हैं। सिंगर के तीनों बच्चों को उनकी शादी में बहुत मस्ती करते हुुए देखा गया।
बता दें कि कनिका और गौतम ने 20 मई को शादी की थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। सिंगर ने शादी में एक मैचिंग चोली और चौड़े ज़री बॉर्डर के दुपट्टे के साथ भारी एम्बेलिश्ड गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। कनिका अपने वेडिंग लुक में बेहद ही दिलकश लग रही थी।
तो वहीं गौतम ने एक सफेद बंदगला सूट चुना था और इसे पगड़ी के साथ जोड़ा था। दोनों की तस्वीरें अभी तक इंटरनेट वर्ल्ड पर अपना कब्जा जमाए बैठी है। फैंस उनकी तस्वीरों पर अपना खूब प्यार बरसा रहे है। कनिका की शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैली हुई है जिनमें वह अपने बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं।
Advertisement