W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कन्नौज: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से कई मजदूर दबे, 23 लोगों को सकुशन निकाला गया

कन्नौज के पास अमृत भारत योजना के तहत बन रही एक बिल्डिंग की छत गिरने से हादसा।

12:22 PM Jan 11, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

कन्नौज के पास अमृत भारत योजना के तहत बन रही एक बिल्डिंग की छत गिरने से हादसा।

कन्नौज  निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से कई मजदूर दबे  23 लोगों को सकुशन निकाला गया
Advertisement

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन के पास अमृत भारत योजना के तहत बन रही एक बिल्डिंग का लेंटर अचानक से गिर गया। घटना में करीब 36 मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें से 23 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अन्य मजदूरों को निकालने का कार्य जारी है। राहत और बचाव कार्य के लिए जेसीबी समेत अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कर्मी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुटे हुए है। वहीं, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण घटनास्ठल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएम और एसपी समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, 12 एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका के 50 कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। अभी तक 23 मजदूरों को निकाला गया है। अन्य को निकालने का प्रयास जारी है।

अमृत भारत योजना के तहत चल रहा था कार्य

यह निर्माण कार्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा था। निर्माण के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×