W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नवम्बर तक शुरू होगी कानपुर और आगरा मेट्रो : CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी साल नवम्बर तक कानपुर और आगरा में मेट्रो रेल का संचालन शुरू कर दिया जायेगा।

11:34 PM Sep 09, 2021 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी साल नवम्बर तक कानपुर और आगरा में मेट्रो रेल का संचालन शुरू कर दिया जायेगा।

नवम्बर तक शुरू होगी कानपुर और आगरा मेट्रो   cm योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी साल नवम्बर तक कानपुर और आगरा में मेट्रो रेल का संचालन शुरू कर दिया जायेगा।
श्री योगी ने गुरूवार को सोशल मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश के चार महानगरों में मेट्रो रेल सेवाएं संचालित की जा रही हैं। नवम्बर तक कानपुर और आगरा मेट्रो रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ और दिल्ली के बीच आरआरटीएस का विकास किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए अवस्थापना सुविधाओं का विकास अत्यन्त आवश्यक है। इस पर फोकस करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में एक्सप्रेस-वेज का संजाल बिछाया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लगभग पूरा हो चुका है और अगले माह किसी समय इसका लोकार्पण सम्भावित है। इसी प्रकार बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इसका लोकार्पण भी दिसम्बर, 2021 तक सम्भावित है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ पर चलते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरन्तर कार्य करते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने का है। इसके लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में वातावरण बदला हुआ है। प्रदेश में कानून का राज है। शासन की योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है। बिना भेदभाव सभी को समान रूप से जनहितकारी योजनाओं तथा शासन की नीतियों का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी को कानून का पालन करना होगा।
श्री योगी ने कहा कि प्रदेश के 1537 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इसी प्रकार 350 तहसीलों में भी महिलाओं के लिए ऐसी व्यवस्था की गयी है। राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर महिला पुलिस बीट अधिकारियों की तैनाती की है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×