सिर पर कर दिया पेशाब, जूते डंडों से पीटा! कानपुर में किशोर के साथ हैवानियत, कहता रहा भईया, भईया छोड़ दो... Video Viral
Kanpur Shocking Viral Video: उत्तर प्रदेश कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो पुराना है, जिसके तहत पुलिस ने कल्याणपुर इलाके में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने रोहित वर्मा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वहीं उसका साथी साहिल उर्फ मुसीबत अभी भी फरार है। दोनों ने मिलकर ही एक किशोर लड़के के साथ बेहद क्रूर और बर्बर तरीके से मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं इस पूरी घटना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है।
इस वायरल वीडियो में दोनों आरोपी एक बंद पड़े सरकारी स्कूल के बरामदे में किशोर को बंधक बनाकर उसे डंडे और जूते से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उसको गाली भी दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किशोर दर्द से तड़पता हुआ बार-बार 'भईया... भईया...' कहकर छोड़ देने की बात कह रहा है, लेकिन दोनों आरोपी उसकी बात पर ध्यान न देने की बजाय उसे पीटते जा रहे हैं। वहीं एक वीडियो में साहिल उर्फ मुसीबत किशोर के सिर पर पेशाब भी कर नजर आ रहा है।
"मादरC द तु गुंडा है.."तू गुंडा बन मादrचो-D..बैठ चुप चाप बैठ..अब गाली दे"..!
शर्मनाक..."किशोर की पिटाई कर उसके ऊपर Peशाब किया.. माफ़ी की गुहार लगाता रहा..लेकिन नहीं पसीजा दबंग का दिल..!
पिटाई करने वाला सेक्स रैकेट का सरगना रोहित वर्मा है.. पूर्व में इसके कई वीडियो वायरल हो… pic.twitter.com/1F8o2wmmMq
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) April 6, 2026
Kanpur Shocking Viral Video: नहीं पसीजा आरोपियों का दिल
वहीं किशोर हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते दिखाई दे रहा है। वीडियो में रोहित वर्मा को यह कहते सुना जा रहा है कि 'अब हम एसपी साउथ को बुला रहे हैं, तू जेल जाएगा।' यह सुनकर ऐसा लगता है कि आरोपी की पहुंच काफी ऊपर तक है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, यह घटना कल्याणपुर के बर्रा इलाके में स्थित एक पार्क के अंदर बने सरकारी स्कूल की थी. साहिल पहले से ही बर्रा पुलिस थाने से वांछित था. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Kanpur Sex Racket Viral Video: कानपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा
बता दें कि कानपुर के कल्याणपुर इलाके में क्राइम ब्रांच ने हाल ही में छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि वही इस गिरोह का मुख्य सरगना है। उसके पास से एक नकली प्रेस कार्ड भी मिला, जिससे वह लोगों को गुमराह करता था।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी
सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े चार वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में रोहित हाथ में जूता लिए खड़ा है और उसका साथी साहिल एक किशोर को डंडे से बेरहमी से पीट रहा है। दोनों आरोपी उसे गालियां भी दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में किशोर रोते हुए दिखाई देता है, जबकि साहिल उसके साथ बेहद अमानवीय हरकत करता नजर आता है। लड़का माफी मांगता रहता है, लेकिन आरोपी उसकी एक नहीं सुनते। बाकी दो वीडियो में दोनों आरोपी एक कार में घूमते दिखते हैं। कार में पुलिस की टोपी रखी हुई है, और वे हूटर बजाकर तेज आवाज में गाना चला रहे हैं, जिससे वे खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
Kanpur Prostitution Racket Case: पुलिस का बयान और कार्रवाई
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, वायरल वीडियो पुरानी घटना से जुड़े हैं। रोहित वर्मा फिलहाल जेल में बंद है, जबकि उसका साथी साहिल उर्फ मुसीबत फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
पुलिसकर्मी पर भी उठे सवाल
एक अन्य वीडियो में रोहित वर्मा एक पुलिसकर्मी के साथ केक काटता दिखाई देता है। बर्रा थाने के इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो में दिख रहा सिपाही दीपक चौधरी है, जिसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इन शिकायतों के आधार पर उसे पहले ही थाने से हटा दिया गया था और फिलहाल उसकी तैनाती दूसरे क्षेत्र में है।
यह पूरा मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। एक तरफ आरोपी पुलिस जैसी छवि बनाकर घूम रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक किशोर के साथ इतनी क्रूरता की गई। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भी मामले की गहराई से जांच करने और सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: 45 वर्षीय अब्दुल ने 8 साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़, हिंदुओं ने जमकर की पिटाई; Video सोशल मीडिया पर Viral
Join Channel