W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kanpur Tractor-Trolley Accident : ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में गिरने से 22 से ज्यादा लोगों की मौत, PM मोदी और CM योगी ने हादसे पर जताया दुख

कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में भदेउना गांव के निकट शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

11:03 PM Oct 01, 2022 IST | Shera Rajput

कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में भदेउना गांव के निकट शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

kanpur tractor trolley accident   ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरने से 22 से ज्यादा लोगों की मौत  pm मोदी और cm योगी ने हादसे पर जताया दुख
Advertisement
कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में भदेउना गांव के निकट शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्परता से राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
Advertisement
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ कानपुर के ट्रैक्टर ट्राली हादसे से बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को सभी संभव सहायता प्रदान कर रहा है।’’
Advertisement
एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर के चंद्रिका देवी मंदिर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के बाद लगभग 50 व्यक्तियों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली घाटमपुर जा रही थी। उन्‍होंने बताया कि इस बीच ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिरने से कथित तौर पर एक दर्जन लोगों की डूबने से मौत हो गयी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बड़ी संख्‍या में एंबुलेंस बुलाई और सभी पीड़ितों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जहां एक दर्जन से अधिक लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
जिलाधिकारी (डीएम) विशाख जी अय्यर ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन को बचाव अभियान चलाने और पीड़ितों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्‍होंने कहा कि ‘हताहतों का सही आंकड़ा जल्द ही मीडिया के साथ साझा किया जाएगा’।
योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्परता से राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिये हैं। लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं।
उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान और अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×