W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नेशंस लीग में पुर्तगाल और फ्रांस ने गोलरहित ड्रा खेला, इंग्लैंड ने बेल्जियम को हराया

पुर्तगाल और फ्रांस का एक दूसरे के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलने से यूईएफए नेशंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय अभियान भी थम गया ।

12:21 PM Oct 12, 2020 IST | Desk Team

पुर्तगाल और फ्रांस का एक दूसरे के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलने से यूईएफए नेशंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय अभियान भी थम गया ।

नेशंस लीग में पुर्तगाल और फ्रांस ने गोलरहित ड्रा खेला  इंग्लैंड ने बेल्जियम को हराया
Advertisement
पुर्तगाल और फ्रांस का एक दूसरे के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलने से यूईएफए नेशंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय अभियान भी थम गया जबकि बेल्जियम की इंग्लैंड के हाथों 2-1 से हार के साथ 13 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान रुक गया। दुनिया के 2 सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड रविवार को स्टेड डी फ्रांस में गोल करने में नाकाम रहे। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मौका था लेकिन गोलकीपर ह्यूगो लॉरिस ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।
Advertisement
फ्रांस के काइलन मबापे प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और खेल के आखिरी क्षणों में उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारा गया। पुर्तगाल लीग ए के ग्रुप 3 में शीर्ष पर है। फ्रांस के भी उसके समान 7 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है। 3 स्थान पर क्रोएिशया है जिसने स्वीडन को 2-1 से हराया। इस बीच इंग्लैंड ने लीग ए के ग्रुप 2 में पिछड़ने के बाद वापसी करके बेल्जियम को 2-1 से हराया। मार्कस रैशफोर्ड ने पेनल्टी पर गोल करके बेल्जियम को बढ़त दिलाई लेकिन रोमेलू लुकाकू ने पहले हाफ में ही पेनल्टी को गोल में बदल कर इंग्लैंड को बराबरी दिला दी।
मासोन माउंट ने इंग्लैंड की तरफ से विजयी गोल दागा। यह शीर्ष रैंकिंग की टीम के खिलाफ पिछले 9 वर्षों में उसकी पहली जीत है। इंग्लैंड अब भी ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसका बेल्जियम से एक अंक अधिक है। डेनमार्क ने आइसलैंड को 3-0 से हराया और वह तीसरे स्थान पर है। लीग ए के ग्रुप 1 में पोलैंड ने इटली को जबकि बोस्निया हर्ज़िगोविना ने नीदरलैंड को गोलरहित ड्रा पर रोका। इटली अब भी नीदरलैंड और पोलैंड से एक अंक आगे शीर्ष पर है। लीग बी के ग्रुप 1 में एर्लिंग हालैंड की हैट्रिक की मदद से नार्वे ने रोमानिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी जबकि ऑस्ट्रिया ने उत्तरी आयरलैंड को 1-0 से हराया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×