W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'Koffee With Karan' में Karan Johar के बच्चों को नहीं है कोई इंट्रेस्ट, अब तक नहीं देखा एक भी एपिसोड

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ की जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। सालों से यह शो अपने हर एक सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करते आ रहा है। हाल ही में करण जौहर ने एक खुलासा करते हुए बताया कि उनके दोनों ही बच्चों यश और रूही को उनका यह शो बिलकुल भी पसंद नहीं है। करण कहते है कि उनके बच्चों को इस शो में जरा भी इंट्रेस्ट नहीं और अभी तक दोनों ने इस शो का एक भी एपिसोड तक नहीं देखा है।

11:24 AM Aug 20, 2022 IST | Desk Team

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ की जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। सालों से यह शो अपने हर एक सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करते आ रहा है। हाल ही में करण जौहर ने एक खुलासा करते हुए बताया कि उनके दोनों ही बच्चों यश और रूही को उनका यह शो बिलकुल भी पसंद नहीं है। करण कहते है कि उनके बच्चों को इस शो में जरा भी इंट्रेस्ट नहीं और अभी तक दोनों ने इस शो का एक भी एपिसोड तक नहीं देखा है।

 koffee with karan  में karan johar के बच्चों को नहीं है कोई इंट्रेस्ट  अब तक नहीं देखा एक भी एपिसोड

बॉलीवुड के मशहूर
डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर अपने सबसे चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण 7‘ को लेकर बीते कई समय
से लाइमसाइट में बने हुए है। शो का हर एक एपिसोड लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है।
एक एपिसोड आने के बाद हर किसी को इसके अगले एपिसोड का इंतजार रहता है। शो के अब तक
कुछ ही एपिसोड आए है, लेकिन लोगों के बीच शो को लेकर जबरजस्त क्रेज है। इन सबके
बीच मजेदार बात यह है कि करण जौहर के इस
शो का जहां हर कोई दिवाना है , तो वहीं करण जौहर के खुद के बच्चों को यह शो बिलकुल
भी पसंद नहीं है।

कॉफी विद करण 7‘ अपने हर एक एपिसोड के साथ लोगों के बीच और भी ज्यादा पॉपुलर होता जा रहा है। इस शो की जबरजस्त फैन
फॉलोइंग है। सालों से यह शो अपने हर एक सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करते आ रहा है। हाल ही में करण जौहर ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर अब हर
कोई हैरान है। कऱण जौहर ने बताया कि उनके दोनों ही बच्चों यश और रूही को उनका यह
शो बिलकुल भी पसंद नहीं है। करण कहते है कि उनके बच्चों को इस शो में जरा भी
इंट्रेस्ट नहीं है और अभी तक दोनों ने इस शो का एक भी एपिसोड तक नहीं देखा है।

करण जौहर ने इस
बात का खुलासा करते हुए यह भी बताया कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है। करण कहते
है कि उनके बच्चे अभी यह समझ ही पाते है कि यह तमाम स्टार्स किस बाते में बात कर
रहे है। करण ने यह भी बताया कि उनके बच्चों को ‘कॉफी विद करण 7‘ के सिर्फ पहले एपिसोड
के बारे में ही थोड़ा बहुत पता है, वो भी इसलिए क्योंकि शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट आए हुए थे।

करण का कहना है
कि रणवीर और आलिया अक्सर उनके घर आते-जाते रहते है, इस वजह से उनके बच्चे उन्हें काफी
अच्छे से पहचानते है। करण कहते है कि उनके बच्चे और किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस को सही से जानते तक नहीं हैं। करण ने बताया कि आलिया भट्ट उनके बेटे यश की सबसे फेवरिट एक्ट्रेस हैं
और वह उन्हें दीदी कहकर बुलाते है। साथ ही करण ने कहा उनके बच्चे अभी छोटे है जिस
वजह से उन्हें उनके शो में होने वाली बातें और चीजें अभी समझ में नहीं
आती हैं।

करण जौहर का यह
शो सेलेब्स की तमाम पर्सनल बातों और गॉसिप की वजह से ही सुर्खियों में बना रहता
है। जो शो बातों की वजह से ही चर्चा में बना रहता है, उस शो के लिए करण के बच्चे
उनसे सवाल करते है कि वो एक शो पर सिर्फ बातें क्यों करते है। उनके बच्चे उनसे
सवाल करते है कि इस शो पर करण कोई गेम्स क्यों नहीं खिलाते है। खुद करण जौहर ने ही इस बात का खुलासा किया।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×