
छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर एक्टर करण सिंह ग्रोवर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बार भी करण का एक थ्रोबैक वीडियो उन्हें खबरों में ले आया है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। करण और बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

करण और बिपाशा की मुलाकात उनकी फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी और साल 2015 में दोनों एक-दूसरे को डेट किया था और साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। मगर क्या आप ये बात जानते है कि टीवी के हैंडसम मुंडे करण सिंह ग्रोवर साल 2007 में ही ये अनाउंस कर दिया था कि वो बिपाशा से शादी करना चाहते हैं। ये हम नहीं, बल्कि फैन पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में करण खुद कहते दिखाई दे रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर का एक थ्रोबैक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्टर के फैन पेज द्वारा भी शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो में करण बिपाशा बसु संग शादी की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण कहते है कि “बिपाशा क्रेज! अगर बिपाशा जैसी लड़की मिल जाए तो लाइफ सेट हो जाए।”

बता दें कि ये वीडियो करण सिंह ग्रोवर के मोस्ट पॉपुलर शो दिल मिल गए का एक सीन है जिसमें वो अपनी हीरोइन को जलाने के लिए ऐसा बोलते हैं। दिल मिल गए में करण को डॉक्टर अरमान मलिक के किरदार में दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसी शो से एक्टर को टीवी की दुनिया में अलग पहचान दिलाई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस थ्रोबैक वीडियो को करण के को-स्टार अयाज खान की वाइफ जन्नत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था और फिर फिर बिपाशा ने भी अपनी इंस्टा पर इसे री-शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कई सारी हंसी की इमोजी भी बनाई। दिल मिल गए में ही करण और अयाज ने साथ काम किया था और आज भी दोनों बेस्टफ्रेंड्स हैं।