Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'कांग्रेस में हूं लेकिन मेरे संबंध अब शून्य, खुद करता हूं अपने काम', कर्ण सिंह का छलका दर्द

जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने पार्टी में अनदेखा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस में होते हुए भी कांग्रेस में न होने की बात कही।

01:25 PM Sep 16, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने पार्टी में अनदेखा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस में होते हुए भी कांग्रेस में न होने की बात कही।

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के महाराजा हरि सिंह (Maharaja Hari Singh) के बेटे और कांग्रेस नेता कर्ण सिंह (Congress leader Karan Singh) ने पार्टी में अनदेखा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस में होते हुए भी कांग्रेस में न होने की बात कही। इसके साथ उन्होंने सदन में महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर छुट्टी का प्रस्ताव पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
Advertisement
कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने कहा कि मैं 1967 में कांग्रेस में शामिल हुआ था। लेकिन पिछले 8-10 वर्षों में, मैं संसद में नहीं गया, मुझे कार्य समिति से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि हाँ, मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कोई संपर्क नहीं है, कोई मुझसे कुछ नहीं पूछता। मैं अपना काम खुद करता हूं। पार्टी के साथ मेरे संबंध अब लगभग शून्य हैं।
PM मोदी को धन्यवाद : कर्ण सिंह
जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराज हरि सिंह के जन्मदिवस पर सार्वजानिक छुट्टी घोषित होने के फैसले पर उन्होंने कहा, मैं खुश हूं। काफी मशक्कत के बाद ऐसा हुआ। मैं जम्मू की युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं जिन्होंने प्रयासों को आगे बढ़ाया। उन्होंने इसे एक साथ किया, किसी ने विरोध नहीं किया। 
हरि सिंह ने कहा कि  जब मेरे बेटे अजातशत्रु और विक्रमादित्य विधान परिषद के सदस्य थे, तो उन्होंने सदन में छुट्टी के बारे में एक प्रस्ताव पारित किया था। किसी ने इसको आगे नहीं बढ़ाया। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं, मैंने भी प्रधानममंत्री को इस मुद्दे पर पत्र लिखा था। 
जम्मू-कश्मीर सरकार (Jammu-Kashmir government) ने 23 सितंबर यानी महाराजा हरि सिंह (Maharaja Hari Singh) की जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। इस संबंध में एक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। कश्मीर के लोग लंबे समय से ये मांग कर रहे थे, जिसे मंजूरी दे दी गई।
Advertisement
Next Article