Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

दिगज नेता डॉ कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया।

12:00 AM Mar 23, 2022 IST | Desk Team

दिगज नेता डॉ कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया।

दिगज नेता डॉ कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं है।
Advertisement
विक्रमादित्य सिंह अक्टूबर 2018 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा है सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हू। 
विक्रमादित्य,  कर्ण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र और जम्मू कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के पौत्र हैं।
पीडीपी छोड़ थामा था कांग्रेस का दामन – विक्रमादित्य
साल 2017 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधान परिषद के सदस्य विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी और एमएलसी पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। विक्रमादित्य के पीडीपी से इस्तीफे से जम्मू संभाग में पीडीपी को तगड़ा झटका लगा था। पीडीपी उस दौरान जम्मू संभाग में अपना जनाधार बढ़ाने में लगी हुई थी। विक्रमादित्य सिंह जम्मू संभाग को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखते आए हैं।
Advertisement
Next Article