Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करीना कपूर खान ने दिखाया बेटे तैमूर का स्पेनिश सर्टिफिकेट, खुद बताया प्राउड मॉम

करीना कपूर खान ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ये बताती हुई दिखाई दी हैं कि उनके बेटे तैमूर अली खान को सर्टिफिकेट मिला है।

04:52 PM Jul 26, 2022 IST | Desk Team

करीना कपूर खान ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ये बताती हुई दिखाई दी हैं कि उनके बेटे तैमूर अली खान को सर्टिफिकेट मिला है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में फैमिली वेकेशन से वापस लौटी हैं। वहां
से एक्ट्रेस लगातार अपनी फैमली फोटोज शेयर कर रही थी। कभी वो अपनी और सैफ की रोमांटिक
तस्वीरें साझा कर रही थी। तो कभी अपने दोनों बच्चों को साथ मस्ती करते हुए फोटो और
वीडियो शेयर की थी। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का एक वीडियो
काफी देखा जा रहा है जिसमें वह खुद को प्राउड मॉम बता रही है।

Advertisement

करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया हैवीडियो में एक्ट्रेस
ये कहती हुई दिखाई दे रही है
, ‘मैं आज एक प्राउड
मॉम। मेरा बेटा तैमूर अली खान स्पैनिश सीख रहा है और उसे इसमें बहुत मजा आ रहा है।

करीना ने फैंस को एक सर्टिफिकेट भी दिखाया,
जिस पर तैमूर अली खान का नाम भी साफ लिखा हुआ
दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में करीना ने तैमूर के स्पैनिश क्लास में लेवल 8 पास करने का
सर्टिफिकेट दिखा रही है। इसी के साथ एक मां के तौर पर उनके चेहरे पर आई खुशी साफ
नजर आ रही है। वैसे करीना हमेशा अपने दोनों बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय
बिताने की कोशिश करती है। इतना ही नहीं वह अपने बच्चों को अपने साथ अपनी फिल्म के
सेट पर ले जाती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढामें नजर आने वाली हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्पका हिंदी अडैप्टेशन है और 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज
होने जा रही है। इस फिल्म में करीना के साथ एक बार फिर आमिर खान नजर आने वाले हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी को दर्शकों ने 
थ्री इडियट में बहुत पसंद किया था।

इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ही ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं। वह सुजॉय घोष के
निर्देशन में बन रही फिल्म
द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्समें नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी जपानी लेखक कीगो हिगाशिनो की किताब पर
आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा नजर आने वाले हैं।

Advertisement
Next Article