पहली बार बेटे जेह के साथ अपनी फेवरेट डेस्टिनेशन पहुंची करीना कपूर खान, फोटो हुई वायरल
करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान इन दिनों फैमिली के साथ अपने फेवरेट डेस्टिनेशन स्विट्जरलैंड पर गए हैं। वहां से उन्होंने एक हैप्पी फैमिली फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
05:55 PM Dec 29, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर अदाकारा अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों करीना अपनी फैमली के साथ अपनी फेवरेट डेस्टिनेशन में वेकेशन मना रही हैं। जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
Advertisement
बॉलीवुड के रॉयल कपल करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों नए साल के जश्न में पूरी तरह डूबे हुए हैं। दोनों अपने फेवरेट डेस्टिनेशन स्विट्जरलैंड में नया साल मनाने के लिए फैमिली ट्रिप पर निकले हैं। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक फैमली फोटो शेयर की है जिसमें करीना, सैफ, तैमूर और जेह सभी ब्लैक कलर के आउटफिट्स पहने नजर आ रहे हैं।
करीना ने तो फोटो शेयर की है उससमें बेबो और सैफ के अगल-बगल उनके बेटे जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान बैठे हुए हैं उनके पीछे एक ब्लैक कलर की कार दिखाई दे रही है। फोटो में तैमूर लोलीपोप खाते दिख रहे हैं। एक्ट्रे ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “उलटी गिनती शुरू होती है…29-12-2022… टिम के मुँह में वह क्या है?स्ट्रॉबेरी लॉलीपॉप कोई?”
इससे पहले भी करीना ने सैफ और तैमूर की फोटो शेयर की थी जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह 3 साल के इंतजार के बाद यहां पहुंचीं हैं। करीना के लिए ये ट्रिप काफी खास है क्योंकि वो यहां अपने लाडले जेह को पहली बार स्विट्जरलैंड लेकर पहुंची हैं। करीना की पोस्ट पर उनके फैंस दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड का गस्ताद बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा जगहों में से एक माना जाता है। ज्यादातर स्टार्स वेकेशन मनाने के लिए यही जाते हैं। वहीं करीना कपूर साल 2012 में अपनी शादी के बाद लगभग हर साल सैफ अली खान के साथ गस्ताद आती रही हैं। लेकिन, इस बार वो पूरे तीन सालों के बाद फैमिली वेकेशन पर यहां आई हैं।
Advertisement