W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रिया कपूर की फीमेल सेंट्रिक फिल्म में हुई कृति सेनन की एंट्री, इन दो दिग्गज एक्ट्रेसेस के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

रिया कपूर और एकता कपूर एक और मल्टी एक्ट्रेस फिल्म लाने जा रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान तब्बू और कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी महिलाओं पर बेस्ड होगी।

12:44 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

रिया कपूर और एकता कपूर एक और मल्टी एक्ट्रेस फिल्म लाने जा रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान तब्बू और कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी महिलाओं पर बेस्ड होगी।

रिया कपूर की फीमेल सेंट्रिक फिल्म में हुई कृति सेनन की एंट्री  इन दो दिग्गज एक्ट्रेसेस के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

फिल्म वीरे दी
वेडिंग की सक्सेस के बाद अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर और एकता कपूर एक बार
फिर साथ मिलकर फीमेल ऑडियंस के लिए कुछ खास लाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म प्रोड्यूसर
रिया कपूर ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट द क्रू का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इसी के
साथ उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट से भी पर्दा हटा दिया है। 

Rhea Kapoor Questions Films Being Called 'Women Centric': 'Someone Announce  a Man-Centric One Soon?'

रिया कपूर और एकता
कपूर की अगली फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन को कास्ट किया गया है।
पहली बार ये तीनों अभिनेत्रियां साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी
2023 में शुरु की जाएंगी। इस फिल्म को राजेश कृष्णन डायरेक्ट करने वाले हैं और निधी मेहरा और मेहुल सूरी ने इसे लिखा
है।

वहीं द क्रू की अनाउंसमेंट के बाद करीना कपूर ने हाल ही में एक
इंटरव्यू में बताया कि फिल्म वीरे दी वेडिंगमेरे दिल के बेहद
करीब है। रिया कपूर और एकता कपूर के साथ काम करने में काफी मजा आया था। इस बार वो
मेरे पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आईं जो मुझ काफी पसंद आई। इस फिल्म की स्टोरी
काफी अच्छी है और फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर होगी। रिया कपूर ने फिल्म के लिए
तब्बू और कृति सेनन को कास्ट किया है। मैं उनके साथ काम करने के लिए काफी
एक्साइटेड हूं। ये फिल्म वीरे द वेडिंगका सीक्वल नहीं है।

Veere Di Wedding poster features Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

वहीं एकता कपूर ने फिल्म की कास्ट को लेकर बात करते हुए बताया कि फिल्म की
तीनों लीड एक्ट्रेसेस अपने इरा की बेहतरीन अभिनेत्रियां रही हैं। तब्बू, करीना
कपूर और कृति सेनन तीनों ही अपने-अपने दौर की पॉपुलर अदाकारा हैं और तीनों जब भी
बिग स्क्रीन पर आती है तो फैंस को अपनी एक्टिंग का कायल कर देती हैं। ऐसे में इन
तीनों अभिनेत्रियों को साथ में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।

Kareena Kapoor Khan receives a warm welcome from Ekta Kapoor, as she begins  her journey as a producer 'always believed that women have an equal play in  the business and success of

जानकारी के मुताबिक, ‘द क्रू’ की कहानी 3 महिलाओं पर आधारित है। जो लाइफ में आगे बढ़ने
की कोशिश करती हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी काफी कूल और मजेदार होने वाली
है क्योंकि फिल्म कहानी लीक से कुछ हटकर होगी। अब ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि
क्या रिया कपूर और एकता कपूर की ये फिल्म भी वीरे दी वेडिंग की तरह लोगों का दिल
जीत पाती है या नहीं।

 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×