Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तैमूर और करीना के साथ अपने विनचेस्टर बोर्डिंग स्कूल पहुंचे सैफ अली खान, एक्ट्रेस ने दिखाई गॉडफादर की झलक

हाल ही में करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान और बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ इंग्लैंड के विनचेस्टर से एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही करीना ने तैमूर के गॉडफादर की झलक भी दिखाई है।

12:38 PM Jul 10, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान और बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ इंग्लैंड के विनचेस्टर से एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही करीना ने तैमूर के गॉडफादर की झलक भी दिखाई है।

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फैमली के साथ इंग्लैंड में वेकेशन मना रही हैं।
इस दौरान एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज वहां से सोशल मीडिया पर
शेयर कर रही हैं। बीतों दिनों करीना ने अपनी और सैफ की कुछ रोमांटिक फोटोज सोशल
मीडिया पर शेयर की थी। हाल ही में करीना कपूर ने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के
साथ इंग्लैंड के विनचेस्टर से एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही करीना ने तैमूर के
गॉडफादर की झलक भी दिखाई है।

Advertisement

विनचेस्टर कॉलेज से फोटो

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें सैफ अली खान,
तैमूर और एक शक्स दिखाई दे रहे है। यह तस्वीर
करीना के पीछे से क्लिक की है इसलिए तीनों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह
तस्वीर विनचेस्टर कॉलेज के 600 साल पुराने बोर्ड के कॉरिडोर में ली गई है। जहां
सैफ ब्लू शर्ट
, हाफ स्वेटर,
डेनिम और एक टोपी में नजर आ रहे हैं, तो तैमूर ने हुडी और डेनिम पहन रखी है।

तैमूर संग गॉडफादर

इस तस्वीर में विनचेस्टर कॉलेज कॉरिडोर में सैफ सबसे आगे चलते दिख रहे है और
तैमूर अपने गॉडफादर के साथ उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा
, ‘पिता…गॉडफादर…बेटा…विनचेस्टर
2022
, साथ में रेड हार्ट इमोजी।
अभिनेत्री की इस पोस्ट को अब तक 80 हजार से
ज्यादा लोग देख चुके है।

सबा ने लिखी ये बात

वहीं करीना कपूर की इस पोस्ट पर सैफ अली खान की बहन सबा ने कॉमेंट करते हुए
लिखा
, ‘माशाअल्लाह, अद्भुत क्षण!सबा के अलावा फैंस भी टिम और सैफ की इस फोटो पर जमकर
कॉमेंट कर रहे है। तो वहीं कई फैंस रेड हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर कर रहे
हैं। करीना कपूर के दोनों बेटों की तस्वीर जब भी सामने आती है तो फैंस उन पर खूब
प्यार बरसाते है।

वर्कफ्रंट की बात करें

करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा
में आमिर खान के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म
11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा करीना ने हाल ही में सुजॉय घोष
द्वारा निर्देशित अपने ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट की शूटिंग भी पूरी कर ली है। यह
फिल्म जापानी नॉवेल
द डिवोशन ऑफ
सस्पेक्ट एक्स
पर आधारित है और
इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Advertisement
Next Article