Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kargil Vijay Diwas: सिद्धार्थ से जाह्नवी तक पर्दे पर फौजी बनकर छा गए ये बॉलीवुड सितारे

ब जब फिल्मों में भारतीय सेना और सैनिकों के शौर्य की अनूठी कहानियां दिखाई गई तो उन फिल्‍मों ने दर्शकों का खूब दिल जीता। इन फिल्मों पर दर्शक खूब प्यार लुटाते हैं. इन फ‍िल्‍मों में काम करने वाले एक्‍टर्स को खूब पसंद किया गया।

04:21 PM Jul 26, 2022 IST | Desk Team

ब जब फिल्मों में भारतीय सेना और सैनिकों के शौर्य की अनूठी कहानियां दिखाई गई तो उन फिल्‍मों ने दर्शकों का खूब दिल जीता। इन फिल्मों पर दर्शक खूब प्यार लुटाते हैं. इन फ‍िल्‍मों में काम करने वाले एक्‍टर्स को खूब पसंद किया गया।

जब भी बड़े पर्दे पर भारतीय सेना और सैनिकों से जुड़ी कोई कहानी दिखाई गई। तब
तब उन फिल्मों ने दर्शकों को खूब दिल जीता । इतना ही नहीं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस
पर भी शानदार कमाई की। इंडियन आर्मी पर फिल्में लगातार बॉलीवुड में बनती रही है और
कुछ फिल्मों ने तो ऐसे वीर जवानों की शोर्य गाथा से लोगों को रुबरु कराया जिनके
बारे में कुछ जानते तक नहीं थे। ऐसी फिल्मों और कहानियों को बड़े पर्दे से लेकर
छोटे पर्दे पर लोगों ने काफी पसंद किया।

Advertisement

हमेशा से ही बॉलीवुड भारतीय सेना का सम्मान करता आया है और आगे भी ऐसी कई
फिल्में बिग स्क्रीन पर देखने को मिलने वाली है। वहीं आज हम उन सितारों के बारे
में बात करने वाले है जो पर्दे पर आर्मी यूनिफॉर्म में आए और दर्शकों का दिल भी
जीत गए और एक अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग ही छाप छोड़ गए। ना सिर्फ स्टार्स के
काम की तारीफ हुई बल्कि फिल्मों ने भी कमाई के अलग रिकॉर्ड कायम किए।

सनी देओल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के ढ़ाई किलो हाथ वाले अभिनेता सनी देओल
का आता है जो अब तक के अपने फिल्मी सफर में कई बार फौजी का किरदार निभाया है। सनी
जब-जब पर्दे पर सेना की वर्दी में आए तब-तब लोगों ने उन्हें पसंद किया। बॉर्डर
,
मां तुझे सलाम जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में सनी
वर्दी में नजर आए और फैंस उन्हें आर्मी अफसर के रोल में ही देखना ज्यादा पसंद करते
है।

अजय देवगन

मल्टी स्टारर फिल्म एलओसी में अजय देवगन सेना के जांबाज सिपाही के किरदार में
नजर आए थे। इस फिल्म को भी एंटी-पाकिस्तान करार देकर पड़ोसी मुल्क ने बैन कर दिया
था। मगर भारत में इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा फिल्म टैंगो
चार्ली में भी अजय देवगन को फौजी की वर्दी में लोगों ने खूब सराहा था।

ऋतिक रोशन

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी लक्ष्य में ऋतिक रोशन फौजी के रोल में नजर आए
थे। फिल्म एक युवा लड़के के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है
, जो सेना में भर्ती होता है और कारगिल युद्ध लड़ने वाले
भारतीय सैनिकों में से एक है। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट प्रीति जिंटा को कास्ट
किया गया था। फिल्म में ऋतिक के अभिनय की लोगों ने बहुत तारीफ की थी।

अक्षय कुमार

 

बॉलीवुड फिल्म हॉलीडे: अ सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटीमें अक्षय ने फौजी का रोल प्ले किया था। इसके
अलावा वे फिल्म
अब तुम्हारे
हवाले वतन साथियों
में भी एक सैनिक
की भूमिका में नजर आए थे
, इन दोनों
किरदारों में अक्षय को खूब पसंद किया गया था।

विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के लिए इंडियन आर्मी पर बेस्ड फिल्म उरी द सर्जिकल
स्ट्राइक उनके फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इस फिल्म में
विक्की ने एक आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया था। पर्दे पर सेना की वर्दी में विक्की
को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
यहां तक की इस फिल्म के लिए विक्की ने कई अवॉर्ड तक अपने नाम किए।

जाह्नवी कपूर

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर स्टारर गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल को लोगों ने काफी
पसंद किया था। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भारतीय वायु सेना की
पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन को दिखाया गया है
, जो युद्ध लड़ने वाली पहली
भारतीय महिला वायु सेना पायलट बनीं। भारत के कारगिल युद्ध जीतने में उनका बड़ा हाथ
था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

वैसे तो अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर में कई दिलचस्प रोल निभाए
है लेकिन साल 2021 में रिलीज हुई उनकी फिल्म शेरशाह उनके करियर की सबसे बेहतरीन
फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार
निभाया था जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान दे दी थी। कैप्टन बत्रा के
कैरेक्टर में लोगों ने सिद्धार्थ की एक्टिंग की काफी तारीफ की थी। इस फिल्म एक्ट्रेस
कियारा आडवाणी को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था।

 

 

Advertisement
Next Article