Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करिश्मा कपूर ने दो साल बाद फिर की बॉलीवुड में वापसी, वायरल हुईं ये फोटोज़

करिश्मा ने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। करिश्मा कपूर दो साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखाई देंगी। करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया है और उन्हें बेस्ट बताया है।

06:09 PM Apr 18, 2022 IST | Desk Team

करिश्मा ने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। करिश्मा कपूर दो साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखाई देंगी। करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया है और उन्हें बेस्ट बताया है।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर से लोगों को अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में फुल मस्ती करने के बाद धीरे-धीरे सभी लोग अपने काम पर वापसी कर रहे हैं। कपूर सिस्टर्स भी शूटिंग पर वापस आ गई हैं। और हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में सामने क्लैपर बोर्ड दिखाई दे रहा है।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, करिश्मा ने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। करिश्मा कपूर दो साल बाद फिर से एक्टिंग करती दिखाई देंगी। करिश्मा ने क्लैपर बोर्ड की एक फोटो शेयर की है, जिस पर ‘ब्राउन’ लिखा हुआ है। साथ ही फोटो में सिर्फ करिश्मा की आंखें ही नज़र आ रही हैं। करिश्मा  ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘नई शुरुआत के लिए।’ तो वहीं, दूसरी फोटो में करिश्मा ने ‘ब्राउन’ का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसे ‘दिल्ली बेली’ के डायरेक्टर अभिनय देव ने डायरेक्ट किया है। साथ ये भी खुलासा किया कि वो इस फिल्म में सूर्या शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
वहीं सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की ये फोटो वायरल हो रही है। साथ ही ब्राउन के लिए सूर्या शर्मा ने भी लिखा, “अनाउंसमेंट: हम अपने अगले प्रोजेक्ट ब्राउन के बारे में बताते हुए बहुत खुश हैं। ये एक क्राइम ड्रामा जिसमें खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हैं। इस फिल्म को अभिनय देव निर्देशित करेंगे।“ बता दें, अभिनय देव भी इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
आपको ये भी बता दें, करिश्मा कपूर को आखिरी बार ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड में एक्टिंग करते हुए देखा गया था। हालांकि, उनकी यह वेब सीरीज ज्यादा चर्चा में नहीं रही थी। करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया है और उन्हें बेस्ट बताया है। साथ ही बता दें कि करिश्मा कपूर आखिरी बार 2020 में वेब सीरीज मेंटलहुड में देखी गई थीं।
Advertisement
Next Article